Hindi NewsUP NewsUP Basic and secondary teachers will return to their original postings, Yogi government directs
यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे, योगी सरकार का निर्देश

यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे, योगी सरकार का निर्देश

संक्षेप: यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे। योगी सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी किए है। कहा गया है कि संबद्ध शिक्षकों और कर्मियों को तुरंत उनके मूल पदों पर भेजा जाए। उन्होंने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक से 10 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है।

Thu, 23 Oct 2025 05:45 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे। योगी सरकार ने नियमों के विरुद्ध शिक्षकों और कर्मियों की मूल पद से इतर संबद्धता को समाप्त करते हुए मूल पदों पर भेजने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि संबद्ध शिक्षकों और कर्मियों को तुरंत उनके मूल पदों पर भेजा जाए। उन्होंने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक से 10 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि शासन की अनुमति के बिना अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा जिन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियोंं को उनके मूल तैनाती से इतर कहीं संबद्ध किया गया है, उनका संबद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मूल स्थान पर वापस भेजा जाए। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए यह भी कहा गया है कि भविष्य में शासन की अनुमति के बिना किसी भी शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी को ऐसे स्थान पर संबद्ध न किया जाए जहां उनकी मूल तैनाती न हो। कहा गया है कि निर्देशों का तत्काल पालन किया जाए।

ये भी पढ़ें:जो लोग दीया जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं, अखिलेश के बाद अब आजम का बयान

भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के करीब 4500 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने मूल विद्यालयों से इतर कार्यालयों और अलग-अलग संस्थानों में संबद्ध हैं। कहा जा रहा है कि शासन के इस आदेश के बाद शिक्षकों और कर्मियों के संबद्धीकरण खत्म होने से भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक रोक लगेगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |