Hindi NewsUP NewsUP Bareilly Woman delivered one child ultrasound report claimed two CCTV checked for proof
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दिखे जुड़वा लेकिन पैदा हुई एक बच्ची, सीसीटीवी फुटेज ने खोली सच्चाई

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दिखे जुड़वा लेकिन पैदा हुई एक बच्ची, सीसीटीवी फुटेज ने खोली सच्चाई

संक्षेप:

यूपी में बरेली जिला महिला चिकित्सालय में एक बच्ची के जन्म और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चे होने का मामला उलझ गया है। अस्पताल में लेबर रूम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक ही बच्ची को लेकर स्टाफ बाहर आता दिख रहा है।

Dec 12, 2025 12:56 pm ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
share Share
Follow Us on

यूपी में बरेली जिला महिला चिकित्सालय में एक बच्ची के जन्म और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चे होने का मामला उलझ गया है। अस्पताल में लेबर रूम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक ही बच्ची को लेकर स्टाफ बाहर आता दिख रहा है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन यही मान रहा है कि अल्ट्रासाउंड जांच में किसी तरह की त्रुटि होने की आशंका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भुता के गजनेरा निवासी सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी गर्भवती थी। इस दौरान उसने भुता स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी जिसमें जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट थी। उसके कुछ दिन बाद राजेश्वरी को दिखाने परिवार महिला अस्पताल आया था। यहां भी उसका अल्ट्रासाउंड हुआ और उस रिपोर्ट में भी जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट दी गई थी। लेकिन जिला महिला चिकित्सालय में जब प्रसव हुआ तो उसने एक बेटी को जन्म दिया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा गर्भ होने और एक बच्ची का ही जन्म होने से मामला सवालों के घेरे में आ गया।

ये भी पढ़ें:यूपी बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय, गोयल-तावड़े की उपस्थिति में कल नामांकन, परसो ऐलान

दो घंटे तक हुई जांच

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने टेक्निकल स्टाफ के साथ लेबर रूम के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। प्रसव के समय से लेकर करीब दो घंटे तक रिकार्डिंग चेक किए। इस दौरान स्टाफ एक बच्ची को लेकर ही बाहर आता दिखा है। सीएमएस ने बताया कि फुटेज में दो नहीं बल्कि एक ही बच्चे का जन्म होना सामने आया है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कोई गलती हो सकती है।

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा गर्भ

जिला महिला अस्पताल में महिला की डिलीवरी ने अधिकारियों से लेकर परिवार तक को चौंका दिया है। महिला ने गर्भावस्था के दौरान सरकारी और प्राइवेट सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी जिसमें गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट मिली थी, लेकिन महिला को सिर्फ एक बेटी पैदा हुई है। अल्ट्रासाउंड जांच से लेकर लेबर रूम तक सवाल उठ रहे हैं। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज की जांच होगी।

भुता के गजनेरा निवासी सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी गर्भवती थी। इस दौरान उसने रामपुर गार्डेन स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी जिसमें जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट थी। उसके कुछ दिन बाद राजेश्वरी को दिखाने परिवार महिला अस्पताल आया था। यहां भी उसका अल्ट्रासाउंड हुआ और उस रिपोर्ट में भी जुड़वा बच्चे होने की तस्दीक हुई थी। उसके बाद परिवार मान रहा था कि उसे जुड़वा बच्चे पैदा होंगे। आठ दिसंबर को महिला चिकित्सालय में राजेश्वरी को एक बेटी पैदा हुई है, जबकि परिवार अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर दो बच्चों के जन्म की बात कहता रहा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |