Hindi NewsUP NewsUP Bareilly Wife Caught red handed with lover killed boyfriend with help of husband
आशिक संग रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को निपटाया, हत्या कर फेंका

आशिक संग रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को निपटाया, हत्या कर फेंका

संक्षेप:

यूपी में बरेली के सेंथल में प्रेमिका नगमा ने ही पति शानू अली के साथ मिलकर प्रेमी मुकेश की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Dec 10, 2025 01:31 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, बरेली
share Share
Follow Us on

यूपी में बरेली के सेंथल में प्रेमिका नगमा ने ही पति शानू अली के साथ मिलकर प्रेमी मुकेश की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सेंथल के मोहल्ला चौधरी निवासी 22 वर्षीय मुकेश का शव पांच दिसंबर की सुबह श्मशान भूमि के पास गेहूं के खेत में मिला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह मेला जाने की बात कहकर एक दिन पहले घर से निकला था, इसके बाद लापता हो गया था। मुकेश के भाई रूपकिशोरी ने उसकी प्रेमिका नगमा, उसके पति शानू अली समेत छह लोगों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। मंगलवार को पुलिस ने नगमा और शानू अली निवासी टांडा सादात को जादोपुर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शानू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर में नगमा को प्रेमी मुकेश के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें:मुफ्त आईफोन और गिफ्ट्स के लालच में गंवाई मोटी रकम, ऑनलाइन ऑफर के नाम पर ठगा

पहले प्रेमी के पक्ष में थी फिर बदल लिया पाला

शानू ने नगमा और मुकेश को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो वह बौखला गया। उसने पहले मुकेश के थप्पड़ जड़ा फिर उसका गला पकड़ लिया। इस पर नगमा ने शानू का गला पकड़ लिया। नगमा को मुकेश का साथ देते देख शानू शांत हो गया। फिर उसने नगमा से दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो नगमा ने कहा कि वह पति के ही साथ रहेगी मगर मुकेश के मोबाइल में उसके फोटो हैं। बातचीत के बाद दोनों ने एकराय होकर मुकेश की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद उसे घर के बाहर छोड़ने के बहाने खेत तक ले गए और हत्या कर दी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |