Video: टीन के साथ हवा में कई फीट ऊंचा उड़ा युवक, यूपी में आंधी के तांडव का वीडियो वायरल
यूपी के बरेली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स तेज तूफान के दौरान हवा में उड़ता दिख रहा है। वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में शख्स हवा में उड़ा और फिर कई फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर आकर गिरता दिख रहा है।
यूपी के बरेली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स तेज तूफान के दौरान हवा में उड़ता दिख रहा है। वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में शख्स हवा में उड़ा और फिर कई फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर आकर गिरता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि हवा में उड़ने वाला शख्स एक टीन को पकड़कर खड़ा था। तेज तूफान के कारण टीन उड़ी और उसी के साथ शख्स भी कई फीट तक हवा में ऊपर उड़ गया।
बरेली जिले के बभियाना के भाजपा बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार आई आंधी तूफान मे उनके गांव का 50 बर्षीय नन्हें मियां प्रधान मुस्तर जहां के जेठ साकिर हुसैन के बरात घर से टैंट का सामान लेने के लिए अपना ई रिक्शा लेकर गया था। उसी समय तेज रफ्तार आई आंधी तूफान से साकिर हुसैन के बरात घर का टीन शेड उडने लगा जिसे रोकने के लिए वहां मौजूद साहिल, अस्लम, ताहिर मियां आदि के साथ नन्हे मियां ने भी टीन शेड का एंगिल पकड़ लिया, लेकिन आंधी तूफान की गति तेज होने के कारण टीन शेड उड़ने लगा। हवा की गति को बेकाबू देख कर टीन रोकने का प्रयास करने वाले साहिल, ताहिर, असलम ने एंगिल छोड दिए लेकिन नन्हे मियां ने एंगिल नहीं छोड़ा, जिसके चलते वह टीन शेड के साथ हवा में आसमान की ओर करीब पचास फिट ऊंचाई पर पहुंच कर साकिर हुसैन के बरात घर से करीब 80 फिट दूर अजीज मार मियां के खेत मे खड़ी मक्का की फसल पर गिर पड़े, उन्हें दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी।
घर वाले नन्हे मियां को देवचरा स्थिति एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हाथ में आप्रेशन कर राड लगाकर छुट्टी कर दी। घर पहुंचने पर परेशानी बढ़ गई जिसे देखकर गुरुवार को उन्हें उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती पीड़ित नन्हे मियां ने बताया कि वह अपनी पत्नी अंजुम बेगम, बेटियों फरीन, सवीना, गुल्शन और बेटे आसिफ के साथ रहकर ई रिक्शा चलाते परिवार को हंसी खुशी रखता है। बुधवार को आई आंधी के समय वह अपने ई रिक्शा मे टैंक का सामान भरने गया तो आंधी तूफान आ गया था। वहां टीन शेड उड़ने लगा, जिसे उडने से बचाने में वह खुद टीन शेड के साथ हवा में उड कर खेत में गिरने से घायल हो गया।
आंधी की रील बनाते किशोर के कैमरे में कैद हुआ नन्हे मियां
बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार आई आंधी के समय अपने दो मंजिल मकान के कमरे में बैठे किशोर रहयान 14 वर्ष ने आंधी तूफान का वीडियो बनाया, उसी समय टीन शेड के साथ आसमान में उड़ते नन्हें मियां का भी सीन कैद हो गया, जिसे किशोर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट व्हाट्सएप अकाउंट पर वायरल किया। रहयान द्धारा वायरल किए वीडियो को कोई एडिटिंग कर वायरल करना बता रहा था तो कोई मजाकिया द्धारा ऐसा करने की बात कह रहा था। लेकिन आसमान में शक्ति मान की तरह उडते दिखाई देने वाली बात सच्चाई निकली।
एसडीएम आंवला ने लिया नन्हे मियां का हाल
बुधवार को टीन शेड के साथ आसमान की ओर हवा में उडने वाले व्यक्ति को देवचरा के निजी अस्पताल में होने की सूचना पर लेखपाल प्रशांत कुमार के साथ गुरुवार को अस्पताल पहुंची एसडीएम बिदूषी सिंह ने नन्हे मियां का हाल पूछा। उन्होंने बताया कि नन्हे मियां का इलाज उसके आयुष्मान कार्ड से हो रहा है। उन्होंने लेखपाल से मामले की रिपोर्ट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।
15 मिनट की आंधी-बारिश ने शहर में किया ब्लैकआउट
बुधवार देर रात को बरेली में आयी 15 मिनट की तेज आंधी व बारिश ने शहर में ब्लैकआउट कर दिया। शहर के सभी 26 उपकेंद्रों की 33 केवी आपूर्ति दो घंटे करीबन बंद रही। लोग जहां बिजली कटौती से परेशान हुए वहीं मुख्य अभियंता लोगों से धैर्य बनाने की अपील करते रहे वहीं जेई, एसडीओ व एक्सईएन के फोन नहीं उठे। बुधवार शाम को आयी आंधी के कारण ट्रांसमिशन से जहां सभी 33 केवी सप्लाई को ऐतिहातन बंद किया गया। वहीं लाइनों पर पेड़ गिरने, जंफर व इंसुलेटर फूंकने के साथ ही डिस पंचर होने के कारण दो घंटे से अधिक शहर में ब्लैक आउट रहा। रात एक बजे तक सुभाष नगर के अलावा किसी भी उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। मिशन कंपाउंड, हरुनगला, पवन विहार, सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, शाहदाना, किला, कुतुबखाना, डेलापीर, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, दुर्गा नगर, इज्जतनगर, जगतपुर, कैंट, रामपुर बाग, मढ़ीनाथ, सीबीगंज, लोहिया विहार, परसाखेड़ा, पवन विहार सबस्टेशन देर रात तक ठप रहे। देर रात तक टीमें फॉल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग करतीं रही।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

