Hindi NewsUP NewsUP Bareilly Tauqeer Raza Son Farman on Bail after Medical was in Custody for Drugs
तौकीर के बेटे से ड्रग्स बरामद होने की बात पर हंगामा, मेडिकल के बाद फरमान को मिली जमानत

तौकीर के बेटे से ड्रग्स बरामद होने की बात पर हंगामा, मेडिकल के बाद फरमान को मिली जमानत

संक्षेप:

बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर के बेटे फरमान को शाहजहांपुर में मंगलवार देर रात मेडिकल प्रक्रिया के बाद बुधवार सुबह जमानत दे दी गई। घटना के बाद तिलहर क्षेत्र में देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

Jan 07, 2026 12:12 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर के बेटे फरमान को शाहजहांपुर में मंगलवार देर रात मेडिकल प्रक्रिया के बाद बुधवार सुबह जमानत दे दी गई। घटना के बाद तिलहर क्षेत्र में देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। मंगलवार शाम शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फरमान की कार रोडवेज बस से टकरा गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने जांच के दौरान कार से ड्रग्स बरामद होने का दावा किया। इसके बाद फरमान को मेडिकल जांच के लिए तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां ब्लड सैंपल लेने की प्रक्रिया के दौरान भारी भीड़ जुट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीड़ के बढ़ते दबाव और हंगामे को देखते हुए तिलहर पुलिस फरमान को वापस कोतवाली ले आई। कोतवाली परिसर में भी लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फरमान को नजरबंद करते हुए मीरानपुर कटरा थाने में शिफ्ट कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर तिलहर क्षेत्र में चार थानों की भारी पुलिस बल और दंगा नियंत्रण दल तैनात किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और भ्रम की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें:पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ICU में भर्ती, हालत नाजुक, जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत

इसी बीच रात में ही फरमान के वकील थाने पहुंच गए। सुबह में मीरानपुर कटरा थाने से ही फरमान को जमानत दे दी गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में एक साल तक की सजा का प्रावधान होने के कारण थाने से ही जमानत दी गई है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उधर, सीएचसी पर बढ़ते हंगामे के बाद सीएमओ ने तत्काल मेडिकल टीम भेजी, जिसने कोतवाली में ही ब्लड सैंपल लिया। स्थिति बिगड़ने पर नियंत्रण के लिए दंगा नियंत्रण दल को भी मौके पर बुलाया गया। पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले में कल रात से आज सुबह तक चर्चाओं का माहौल बना रहा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |