आनंदीबेन पटेल और अखिलेश यादव के कार्यक्रमों से पहले बरेली में कई रास्तों पर रूट डायवर्जन

आनंदीबेन पटेल और अखिलेश यादव के कार्यक्रमों से पहले बरेली में कई रास्तों पर रूट डायवर्जन

संक्षेप:

यूपी के बरेली में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को 23वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इस बार कई मायनों में खास रहेगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Nov 13, 2025 10:20 am ISTSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, बरेली
share

यूपी के बरेली में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को 23वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इस बार कई मायनों में खास रहेगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने यह अवार्ड पहली बार शुरू किया है। इसके तहत शिक्षा, शोध और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 94 टॉपर्स को स्वर्ण पदक और 111 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
कंगना रनौत को झटका, किसानों के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका कोर्ट में स्वीकार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश आज बरेली में

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बरेली आ रहे हैं। यहां वह पार्टी पदाधिकारियों के यहां आठ निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। सुबह नैनीताल रोड स्थित ग्रैंड निर्वाणा में वार्ता भी करेंगे। सपा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार सुबह 11:30 बजे विमान से बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के यहां जाकर उनके भाई और उनकी पत्नी को शादी का आशीष देंगे। इसके बाद वह नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रैंड निर्वाणा जाएंगे।

वहां विधायक अताउर रहमान की पुत्री के शादी समारोह में शिरकत करेंगे। फिर करीब पौने एक बजे भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के आवास पर पर उनसे मुलाकात करेंगे। वहां से अखिलेश पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार व प्रेमनगर में राजेश कुमार सिंह के आवास जाएंगे। करीब दो बजे पूर्व सांसद वीरपाल के आवास पर जाएंगे। यहां से अखिलेश डोहरा रोड स्थित मेफेयर लॉन जाएंगे। वहां पूर्व विधायक सुल्तान बेग की पुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से अखिलेश प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी से मिलने किला स्थित उनके आवास पर जाएंगे। यहां से अखिलेश शाम करीब चार बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचकर लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

आज रहेगा शहर में रूट डायवर्जन

राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बरेली आगमन के चलते शहर में आज रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। एसपी ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी की। डायवर्जन गुरुवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।

- विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड से भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।

- दिल्ली- रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बसें जो बदांयू की तरफ जाएंगी, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से विल्वा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा से जा सकेंगे।

- नैनीताल पीलीभीत रोड से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बस जिनको बदायूं जाना है, वह बड़ा बाईपास से विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुए निकलेंगे।

- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाईपास से झुमका, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जाएंगे।

- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये बड़ा बाईपास से जाएंगे ।

रोडवेज बसें

पुराना रोडवेज स्टैंड से बसों का परिचालन प्रतिबन्धित रहेगा। दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली बसें झुमका, विल्वा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस स्टैण्ड तक आएंगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |