चोर के पेट से ब्रेसलेट निकालने में पुलिस सफल, बिना सर्जरी बाहर आई 50 ग्राम चांदी

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
Follow us on Google News
share

यूपी के बरेली में बारादरी पुलिस को चोर के पेट से 50 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट निकालने में सफलता मिली। पुलिस कस्टडी में चोर को चिकित्सीय सेवा जिला अस्पताल में दी गई। दवा देकर डॉक्टरों ने शौच के रास्ते ब्रेसलेट बाहर निकाला। आरोपी सिकंदर उर्फ छोटा को पुलिस अब जेल भेजने की तैयारी में है।

चोर के पेट से ब्रेसलेट निकालने में पुलिस सफल, बिना सर्जरी बाहर आई 50 ग्राम चांदी

यूपी के बरेली में बारादरी पुलिस को चोर के पेट से 50 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट निकालने में सफलता मिली। पुलिस कस्टडी में चोर को चिकित्सीय सेवा जिला अस्पताल में दी गई। दवा देकर डॉक्टरों ने शौच के रास्ते ब्रेसलेट बाहर निकाला। आरोपी सिकंदर उर्फ छोटा को पुलिस अब जेल भेजने की तैयारी में है। सम्राट अशोकनगर कालोनी निवासी अशोक कुमार सिंह के घर चोरी में पुलिस ने दो चोरों को 24 घंटा में दबोच कर घटना का खुलासा किया। 31 मार्च की रात तीन बजे चोरी हुई। एक अप्रैल को आरोपी पकड़े गये। चोर अशोक के घर का मेन गेट खोलकर बुलेट बाइक, चांदी का ब्रेसलेट और दो मोबाइल ले गये थे।

पुलिस को दो सीसीटीवी फुटेज में चोर का कान, मुंह का कुछ हिस्सा दिख रहा था। यक्ष एप पर सर्चिंग से हजियापुर निवासी चोर सिकंदर उर्फ छोटा का नाम का पता चला, उस पर 18 मुकदमें दर्ज थे। पुलिस ने उसे डोहरा ग्राउंड में उसके साथी मुकेश के साथ धर दाबेचा। बुलेट, स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल आदि बरामद किये। इस दौरान सिकंदर उर्फ छोटा ब्रेसलेट निगल गया। पूछताछ में ब्रेसलेट के बारे में कुछ नहीं बताया। चोर मुकेश ने ही ब्रेसलेट पुलिस को इशारे में इसकी जानकारी दी।

Voice of UP

पुलिस ने जब सिंकदर उर्फ छोटा का एक्सरे कराया तो उसके पेट में ब्रेसलेट होने की पुष्टि हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रात भर दवाइयां दी गईं। 24 घंटा के बाद शौच के रास्ते ब्रेसलेट पेट से निकला। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया, शातिर चोर सिकंदर उर्फ छोटा के पेट से चिकित्सीय सेवा के बाद ब्रेसलेट बरामद किया गया है। अब सिकंदर को जेल भेजा जाएगा।

नेपाल और शाहजहांपुर में बेचते थे चोरी की बाइक

पूछताछ में सिकंदर ने बताया, वह बुलेट नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहा था। स्प्लेडर को शाहजहांपुर के कटरा में सौदा किया था। सिकंदर कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से आया था। उसका साथी मुकेश दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जेल में सिकंदर और मुकेश की दोस्ती हुई थी।

यक्ष एप ने खोली आरोपियों की कुंडली

पुलिस का यक्ष एप अपराधियों को पकड़ने के लिए काफी मददगार बना है। पीड़ित अशोक कुमार सिंह ने घर में चोरी के दो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए थे। यक्ष पर जब उस सीसीटीवी फुटेज को अपलोड किया गया तो एप ने फुटेज में दिखने वाले व्यक्ति का नाम सिकंदर उर्फ छोटा बताया, जो बारादरी के हजियापुर चुंगी का रहने वाला है। उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।