बरेली में रामबारात से पहले ड्रोन से घरों के ऊपर तलाशी, दो जगहों छतों पर मिले पत्थर

Feb 28, 2026 01:34 pm ISTSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, बरेली
share Share
Follow Us on

यूपी के बरेली में होली पर निकलने वाली राम बारात को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को कोहाड़ापीर और बानखाना इलाके में ड्रोन से छतों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों पर छतों पर पत्थर रखे मिले, जिन्हें हटाने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

बरेली में रामबारात से पहले ड्रोन से घरों के ऊपर तलाशी, दो जगहों छतों पर मिले पत्थर

यूपी के बरेली में होली पर निकलने वाली राम बारात को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को कोहाड़ापीर और बानखाना इलाके में ड्रोन से छतों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों पर छतों पर पत्थर रखे मिले, जिन्हें हटाने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। होली के अवसर पर निकलने वाली रामबारात को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत राम बारात के रूट की भी जांच कराई जा रही है।

शुक्रवार को सीओ सिटी आशुतोष शिवम की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने सांप्रदायिक दृष्टिाकोण से अतिसंवेदनशील माने जाने वाले कोहाड़ापीर और बानखाना क्षेत्र में लोगों से संवाद कर आयोजन को सकुशल संपन्न कराने की बात कही। इस दौरान ड्रोन उड़ाकर छतों पर भी तलाशी कराई गई। सुर्खा-बानखाना रोड पर दो छतों पर ईंट के टुकड़े व पत्थर पड़े नजर आए, जिस पर गृहस्वामियों को 12 घंटे के अंदर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य लोगों को भी चेतावनी दी कि छत पर ईंट-पत्थर जमा न करें, वरना कार्रवाई की जाएगी।

कड़ी निगरानी में होगा आयोजन

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि राम बारात को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर अस्थाई कैमरे भी लगवाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से भी निगरानी कराई जाएगी। साथ ही अतिरक्त फोर्स की डिमांड भी भेज दी गई है।

राम बारात का रूट

रामबारात बड़ी बमनपुरी में नृसिंह मंदिर से शुरू होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नावल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ, मठ चौकी, शिवाजी मार्ग से वापस कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जीमंडी से मलूकपुर चौराहा होते हुए नृसिंह मंदिर पर संपन्न होगी।

एडवाइजरी हुई जारी, इन नंबरों पर करें संपर्क

होली तीन व तीन मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन इस रंगों के पर्व में बीते वर्षों में होलिका दहन के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में अग्नि दुर्घटनाएं हुई। गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने होलिका दहन समिति को लिखित एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिससे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि होलिका दहन स्थल, विद्युत तारों, टेलिफोन तारों या किसी दूरसंचार तारों इत्यादि के नीचे किसी भी दशा में नही होना चाहिये।

इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क

किसी भी अग्निकांड या अन्य इमरजेंसी पर आपात सेवा कंट्रोल रूम नंबर 112, जिलाधिकारी कंट्रोल रूम 05812557147, सिटी पुलिस कंट्रोल रूम 9454403107, जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम 9454417441 व फायर कंट्रोल रूम 9454418503 व 9454418502 पर फौरन कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही फायर कंट्रोल रूम फरीदपुर के लिए 9454418507/9454418506, फायर कंट्रोल रूम आंवला 7839861606/8650305350, फायर कंट्रोल रूम तहसील नवाबगंज 9454418511/9454418510, फायर कंट्रोल रूम तहसील बहेड़ी 9454418505/9454418504, फायर कंट्रोल रूम तहसील मीरगंज 7839861605/9411605923, फायर कंट्रोल रूम परसाखेड़ा 9454418509/9454418508 व मुख्य अग्निशमन अधिकारी से 9454418340 पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |