पंचायत वोटर लिस्ट के सत्यापन में डुप्लीकेट निकले 56 हजार वोटर, कटे नाम
यूपी के बरेली में पंचायत निर्वाचन नामावली के सत्यापन के दौरान 56892 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। इनको डिलीट कर दिया गया है। अभी तक सबसे ज्यादा 12665 नाम फरीदपुर विधानसभा में डिलीट किए गए हैं।

UP SIR: यूपी के बरेली में पंचायत निर्वाचन नामावली के सत्यापन के दौरान 56892 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। इनको डिलीट कर दिया गया है। अभी तक सबसे ज्यादा 12665 नाम फरीदपुर विधानसभा में डिलीट किए गए हैं। 15 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में यह नाम शामिल नहीं होंगे। जिले में 9,18,288 ऐसे संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले थे जिनका नाम, पिता, पति, माता का नाम एवं लिंग समान है।
आंवला तहसील की 235 ग्राम पंचायतों में 172533 वोटर, फरीदपुर की 170 ग्राम पंचायतों में 116388 वोटर, सदर विधानसभा की 207 ग्राम पंचायतों में 185267 वोटर, बहेड़ी की 232 ग्राम पंचायतों में 167187 वोटर, नवाबगंज की 184 ग्राम पंचायतों में 140600 वोटर और मीरगंज की 160 ग्राम पंचायतों में 136313 मतदाता हैं। इन सभी का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के आधार पर इनका सत्यापन हो रहा है।
15 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्या ने बताया कि 9,18,288 मतदाताओं के सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। डुप्लीकेट पाए गए 56892 मतदाताओं का नाम डिलीट किया जा चुका है। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा।
577501 वोटर वैलिड पाए गए हैं अभी तक
आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के आधार पर इनका सत्यापन हो रहा है। अभी तक 56892 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। इनको डिलीट कर दिया गया है। अभी तक 577501 वोटर वैलिड पाए गए हैं। बरेली में कुल 69.08 फीसदी सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। अभी 283895 मतदाताओं का सत्यापन होना बाकी है।
यूपी में एसआईआर के 70 फीसदी नोटिस का निस्तारण: रिणवा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को अलीगढ़ में एसआईआर की प्रगति देखी और बीएलओ को सम्मानित किया। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एसआईआर के तहत जारी किए गए नोटिस में 70 फीसदी का निस्तारण हो चुका है। अलीगढ़ में 73.65 फीसदी नोटिस पर सुनवाई की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। एसआईआर में देशभर में फीडबैक में यूपी पहले स्थान पर है। कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया अभी चल रही है। मतदाता भ्रम की स्थिति में नहीं रहें कि उनका नाम कट गया है। एसआईआर की सूची 10 अप्रैल को फाइनल जारी होगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेशभर में नोटिस के बाद बीएलओ नियमानुसार नोटिस का निस्तारण कर रहे हैं। कॉल बैक सिस्टम में बीएलओ ने सौ फीसदी मतदाताओं को फोन किया है। 48 घंटे में बीएलओ को फोन करना था। फार्म सात को लेकर वोट जाने के मामले पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि बीएलओ किसी का भी वोट नहीं काट सकते हैं। फार्म सात भरने के बाद जांच की जाती है और जांच के बाद ही वोट काटा जाता है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें


