
सफर में आफत! त्योहारी सीजन में 4 दिन मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
यूपी में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल खंड में मेगा ब्लॉक त्योहारी सीजन में ट्रेनों की चाल प्रभावित करेगा। इस दौरान कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी, जबकि कुछ के समय में बदलाव कर संचालन किया जाएगा।
यूपी में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल खंड में मेगा ब्लॉक त्योहारी सीजन में ट्रेनों की चाल प्रभावित करेगा। इस दौरान कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी, जबकि कुछ के समय में बदलाव कर संचालन किया जाएगा। घाघरा घाट-चौकाघाट-बुढ़वल स्टेशन के बीच पांच से आठ अक्तूबर तक ट्रैक पर काम चलेगा।
11 किमी लंबी तीसरी लाइन निर्माण के लिए कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। यहां पुल की लंबाई 1037 मीटर है, इसमें 17 स्पान हैं। ब्लॉक के अंतिम दिन आठ अक्तूबर को रेल संरक्षा आयुक्त इसका निरीक्षण करेंगे। इस कारण बरेली जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
मार्ग परिवर्तन
05 अक्तूबर: 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर से चलेगी।
06 अक्तूबर: 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। 06 अक्तूबर: 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ -सुल्तानपुर-वाराणसी जं-छपरा के रास्ते जाएगी।
06 अक्तूबर: 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
07 अक्तूबर: 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मनकापुर-आयोध्या कैंट-बाराबंकी से चलेगी।
07 अक्तूबर: 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मनकापुर-आयोध्या कैंट-बाराबंकी से जाएगी।
अमौसी स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होगा। यहां प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाएंगे। इस कारण आठ दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ट्रेनों का निरस्तीकरण, पुनर्निर्धारण, नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन कर चलाया गया। बरेली से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। ब्लॉक के संबंध में रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
ये ट्रेनें हुईं कैंसिल
08 अक्तूबर- 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी राज्यरानी, 09 अक्तूबर-22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. राज्यरानी, पुनर्निर्धारण-विलंब से चलेंगी: 11 अक्तूबर-19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस 90 मिनट, 12 अक्तूबर-11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. 140 मिनट, 12 अक्तूबर-15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस 60 मिनट, 12 अक्तूबर-20922 लखनऊ जं.-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 10 मिनट, नियंत्रण : 05 अक्तूबर-12594 भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस 170 मिनट, 05 अक्तूबर-19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 40 मिनट, 05 अक्तूबर-19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 70 मिनट,12 अक्तूबर 130 मिनट, 05 एवं 06 अक्तूबर-11124 बरौनी-ग्वालियर मेल 30 मिनट,12 अक्तूबर को 90 मिनट, 06 अक्तूबर-19401 साबरमती-लखनऊ एक्सप्रेस 30 मिनट, 06 अक्तूबर-05305 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 40 मिनट, 07 अक्तूबर-22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 40 मिनट, 09 एवं 10 अक्तूबर-15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 60 मिनट, 10 एवं 11 अक्तूबर-02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी 30 मिनट, 10 एवं 11 अक्तूबर-12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 10 मिनट, 12 अक्तूबर-14047 सीतामढ़ी-दिल्ली एक्सप्रेस 80 मिनट, 12 अक्तूबर-19306 कामाख्या-देहरादून एक्सप्रेस 30 मिनट, 13 अक्तूबर-12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 35 मिनट देर से चलेगी।





