पत्नी से बात करने पर पति ने की युवक की हत्या, पहले खंभे में मारा सिर फिर दबाया गला

संवाददाता, बरेली
Follow us on Google News
share

यूपी के बरेली में एक पति ने शक में एक युवक की हत्या कर दी। उसे युवका का अपनी पत्नी से बात करना पसंद नहीं आया। 37 दिन पूर्व एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी से बात करने पर पति ने की युवक की हत्या, पहले खंभे में मारा सिर फिर दबाया गला

यूपी के बरेली में एक पति ने शक में एक युवक की हत्या कर दी। उसे युवका का अपनी पत्नी से बात करना पसंद नहीं आया। 37 दिन पूर्व एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी की पत्नी से दिव्यांग फोन पर बात करता था, समझाने पर भी नहीं माना तो बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या से पहले आरोपी ने युवक को शराब पिलाई और फिर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर बभियाना रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि दिव्यांग चंद्र प्रकाश उसकी पत्नी से बातें करता था। समझाने पर नहीं माना, तब उसे वह बुकिंग के बहाने से बुलाकर ले गया और रास्ते में जमकर शराब पिलाई और नशे की हालत में सेंधा चापट की ओर ले गया।

वहां भी उसकी पत्नी से बात करने से मना करते हुए समझाया, तो चंद्रप्रकाश ने उसे थप्पड़ मारा, जिस पर उसने उसका सिर खंभे में मार दिया, तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात में करीब डेढ़ बजे उसी का ई-रिक्शा लेकर बरेली चला गया था। उसके बाद बचने के लिए गाजियाबाद चला गया, बेटी की जिद पर पत्नी सहित लौटा। ई-रिक्शा ठिकाने लगाने आया तो पकड़ा गया।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात मुखबिर ने बताया कि 30 मार्च को ई-रिक्शा चालक दिव्यांग चंद्रप्रकाश की हत्या में आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश यादव निवासी गुलड़िया बिसौली बदायूं मढ़ीनाथ बरेली बभियाना रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा लेकर खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया। वह और दिव्यांग चंद्र प्रकाश ई-रिक्शा चलाते थे।

चंद्र प्रकाश अविवाहित था, वह उसके तीन बच्चों की मां शिवानी से फोन पर बातें करने लगा, जिसके चलते वह शिवानी को तीन बार अपने साथ ले गया, समझाने पर भी नहीं मान रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने 29 मार्च की शाम बुकिंग में विजयनगला जाने की बात कहकर बुलाया, उसके साथ रास्ते में जमकर शराब पी और हत्या कर दी। 30 मार्च को सेंधी से खियोराजपुर जाने वाली सड़क किनारे सोमपाल के खेत में दिव्यांग चंद्र प्रकाश का शव मिला था। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई की है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।