यूपी में कांवड़ यात्रा का रूट डायवर्जन प्लान जारी, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे कांवड़िये

वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
Follow us on Google News
share

यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। कांवड़ियों के लिए व्यवस्था बनाई गई है। सुरक्षा के लिए भी पुलिस तैनात रहेगी। नीचे पढ़ें कहां रूट डायवर्ट रहेगा।

Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा के लिए रूट प्लान तैयार

30 जुलाई से 28 अगस्त तक कांवड़ा यात्रा शुरू होगी। कांवड़ श्रद्धालुओं की सुगम यातायात व्यवस्था को रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। श्रावण मास में कांवड़ियों के पूरे जनपद में भ्रमण एवं विचरण के कारण संभावित समस्याओं को समाप्त कर सम्पूर्ण श्रावण मास में कांवड़ यात्राओं को सुगम बनाने के साथ-साथ नागरिकों को भी सुगम एवं निर्वाध यातायात सुव्यवस्थित करने हेतु यातायात प्रबन्धन प्रस्तावित किया जाता है।

शिवभक्तों के आगमन के रूट

- अनुमानित लगभग 85% कांवड़िये: कछला घाट से गंगाजल लेकर बदायूं-भमोरा-देवचरा-रामगंगा-करगैना-चौपुला पुल, लाल फाटक पुल, कैंट, बुखारा मोड़ से होकर नगर के विभिन्न शिव मन्दिरों में आयेंगे।

- लगभग 10% कांवड़िये: गढ़मुक्तेश्वर घाट से रामपुर-मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज-किला होकर नगर के विभिन्न शिव मन्दिरों में आयेंगे।

- लगभग 05% कांवड़िये: हरिद्वार से रुद्रपुर-बहेड़ी-बिलवा पुल होते हुए नगर के विभिन्न शिव मन्दिरों में आयेंगे।

ये बड़े वाहन ट्रांसपोर्टनगर से होंगे संचालित

- श्यामतगंज, लीचीबाग, सैटेलाइट को जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे।

- बरेली शहर के समस्त ट्रांसपोर्टर श्रावण माह में अपना कारोबार टीपी नगर से संचालित करेंगे।

रोडवेज बसों एवं छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन

- 31 जुलाई की रात्रि 12:00 बजे से 03 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक

- 07 जुलाई की रात्रि 12:00 बजे से 11 अगस्त की रात्रि 08:00 बजे तक

- 14 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे से 17अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक

- 21 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे से 24 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक रोडवेज बसें: पुराना बस अड्डा से अय्यूब खां चौराहा (पटेल चौक), चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सैटेलाइट से बड़ा बाईपास से होकर जा सकेंगी।

- दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें: सैटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, इन्वर्टीज तिराहा बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य जाएंगी।

- लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें: सैटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

- बरेली से आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन: सैटेलाइट, नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे।

- बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन: इनवर्टिस तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से होकर पापड़ हमजापुर से मूसाझाग से बदायूं जा सकेंगे व इसी मार्ग से वापस बरेली आ सकेंगे।

- आवंला से रामपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहनः आवंला से रामनगर, हरदासपुर, शाहाबाद, पटवई होते हुये रामपुर जा सकेगें।

- लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन (जिनको दिल्ली जाना है): वो जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर जनपद मुरादाबाद/हापुड़ से उतरकर दिल्ली जा सकेंगे।

- लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन (जिनको बदायूं जाना है): वो कटरा जनपद शाहजहांपुर से नवादा, दातागंज होते हुए डहरपुर कलां से बदायूं को जा सकेंगे, साथ ही यह वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा से दातागंज होते हुए डहरपुर कलां से बदायूं जा सकेंगे।

- दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन (जिनको लखनऊ, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर जाना है): वो झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

शुक्रवार रात से सोमवार रात तक ये रहेगा रूट प्लान

- झुमका/परसाखेड़ा रोड नं. 01, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदियाझादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से बरेली शहर की तरफ व देवचरा चौराहा, रम्पुरा मोड़, अखा मोड़ से बदायूं रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन उक्त अवधि में प्रतिबंधित रहेंगे।

- लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन (जिनको दिल्ली जाना है): जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर जनपद मुरादाबाद/हापुड़ से उतरकर दिल्ली जा सकेंगे।

- लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन (जिनको बदायूं जाना है): कटरा जनपद शाहजहांपुर से नवादा, दातागंज होते हुए डहरपुर कलां से बदायूं जा सकेंगे, फतेहगंज पूर्वी में रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य होने के कारण कमर्शियल वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- बरेली से रामपुर, मुरादाबाद व दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन: बड़ा बाईपास होते हुए मीरगंज से, मिलक, शाहबाद, चन्दौसी, अनूपशहर, बुलन्दशहर होते हुए जा सकेंगे।

- नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन: बड़ा बाईपास से इन्वर्टीज तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे।

- आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन: परसाखेड़ा व ट्रांसपोर्ट नगर से इन्वर्टीज तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़, होकर आ एवं जा सकेंगे। आवंला से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन रामनगर रूट फॉलो करेंगे।

थाना प्रभारी यहां रहेंगे मौजूद, डायवर्जन व्यवस्था देखेंगे

- थाना प्रभारी मीरगंज: लभारी बॉर्डर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर भारी व हल्के वाहनों का मिलक से शाहबाद की तरफ डायवर्जन करेंगे। फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, इज्जतनगर, बिथरीचैनपुर, नवाबगंज- उक्त थाने जनपद रामपुर द्वारा सूचित किये जाने पर सभी ट्रकों को अपने-अपने थानान्तर्गत ढाबों पर पार्क किये गए वाहन के अलावा किसी भी दशा में हाईवे के चौराहों, तिराहों पर कोई भी भारी वाहन पार्क नहीं होने देंगे जिससे हल्के वाहनों को आने-जाने में कोई कठिनाई न हो।

- थाना प्रभारी फरीदपुर: फरीदपुर से कोई भी भारी वाहन बुखारा मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर, बरेली कस्बे में, नहर के पास, रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन करायेंगे।

- थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर: जनपद शाहजहांपुर के सम्पर्क में रहेंगे, तथा किसी भी प्रकार का कमर्शियल वाहन फतेहगंज पूर्वी की तरफ आने पर उसे कटरा से नवादा, दातागंज की तरफ डायवर्ट कराना सुनिश्चित करेंगे। जनपद शाहजहांपुर कटरा तिराहा एवं नवादा मोड़ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

- थाना प्रभारी भमोरा: जनपद बदायूं के सम्पर्क में रहते हुए नवादा चौकी तिराहे से समस्त वाहनों का डायवर्जन दातागंज की तरफ कराना सुनिश्चित करेंगे जिससे बदायूं बरेली मार्ग पर पुठी बॉर्डर की तरफ किसी प्रकार के वाहन का आवागमन न हो सके।

स्थानीय डायवर्जन, जो यातायात पुलिस/थाना पुलिस द्वारा कराये जायेंगे

- सैटेलाइट चौराहा: पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन (ट्रक आदि) शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे।

- बीसलपुर चौराहा: बरेली से बीसलपुर की ओर चलने वाले समस्त सवारी वाहन रूहेलखण्ड चौकी तक ही आ व जा सकेंगे, भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे।

- चौकी चौराहा: चौकी चौराहे से कोई भी रोडवेज बस चौपला चौराहे से सिटी स्टेशन, वीरांगना चौक, बुखारा मोड़ की तरफ नहीं जायेगी। बसें सैटेलाइट होकर जा सकेंगी।

- चौपला ओवरब्रिज: बदायूं की ओर जाने वाले समस्त हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन लालफाटक से होकर बुखारा मोड़ से फरीदपुर से अपने गंतव्य को जायेंगे।

- मिनी बाईपास: रामपुर/मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। मिनी बाईपास तिराहा से इज्जतनगर तिराहा से बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे।

- झुमका तिराहा: शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के/भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। डायवर्जन हेतु थाना सीबीगंज द्वारा पुलिस बल लगाया जायेगा।

- बिलवा पुल: नैनीताल की ओर से आने वाले हल्के/भारी वाहन बड़ा बाईपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगे तथा नैनीताल से आगरा की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे अथवा बड़ा बाईपास होकर शाहजहांपुर के जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे द्वारा अपने गंतव्य को जा सकेंगे। डायवर्जन हेतु थाना भोजीपुरा द्वारा पुलिस बल लगाया जायेगा।

- विलयधाम: पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के/भारी वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे अथवा बड़ा बाईपास होकर शाहजहांपुर के जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे द्वारा अपने गंतव्य को जा सकेंगे। डायवर्जन हेतु थाना इज्जतनगर द्वारा पुलिस बल रहेगा।

- नवदियाझादा: बीसलपुर की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के/भारी वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे अथवा बड़ा बाईपास होकर शाहजहांपुर के जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे द्वारा अपने गंतव्य को जा सकेंगे। डायवर्जन हेतु थाना बिथरीचैनपुर द्वारा पुलिस बल लगाया जायेगा।

- लालपुर गांव कट: से कोई भी भारी वाहन रामगंगा कालोनी की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। डायवर्जन हेतु थाना इज्जतनगर द्वारा पुलिस बल लगाया जायेगा।

- जीरो प्वाइन्ट इन्वर्टीज तिराहा: लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बड़ा बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। डायवर्जन हेतु थाना बिथरीचैनपुर द्वारा पुलिस बल लगाया जायेगा।

- इज्जतनगर स्टेशन तिराहा: कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।

- मण्डी समिति तिराहा: 100 फुटा पश्चिमी रोड से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।

- रामगंगा तिराहा: बदायूं की ओर से आने वाला कोई भी भारी/हल्का वाहन सुभाषनगर रोड पर नहीं आने दिया जायेगा। रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट होगा। यहां सुभाषनगर पुलिस रहेगी।

- बुखारा मोड़ तिराहा: बुखारा मोड़ से कोई भी वाहन बदायूं रोड एवं लालफाटक की तरफ जाने नहीं दिया जायेगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में कांवड़ यात्रा का रूट डायवर्जन प्लान जारी,इन रास्तों से जाएंगे कांवड़िये