यूपी के इस शहर में एक महीने के लिए ब्लॉक से मुसीबत, कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें
बरेली में ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले जा रहे हैं। इनमें वंदे भारत भी शामिल है। इनमें दिल्ली और कोलकाता की ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। नीचे देखें शेड्यूल और रूट की जानकारी।

कुछ दिनों तक रेलवे ने बड़े ब्लॉक बारिश के चलते बंद करा दिये थे, लेकिन आज से यूपी के बरेली में ब्लॉक फिर से बड़ी मुसीबत बनेंगे। दानापुर रेल मंडल, चंडीगढ़ और गोरखपुर में ब्लॉक लिये गये हैं। जिसके चलते वंदेभारत समेत कई ट्रेनें बरेली होकर गुजरने वाली भी प्रभावित होंगी। रेलवे के अनुसार, गोरखपुर में भी काम चलेंगे। जिसके चलते 12 सितंबर को (15304) नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस नई दिल्ली से 40 मिनट, 22415 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर-मध्य रेलवे पर 35 मिनट और 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर-पश्चिम रेलवे एवं उत्तर रेलवे में 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
12 सितंबर को 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद और 12 सितंबर-12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली के रास्ते चलेगी। 13 सितंबर को बनारस-नई दिल्ली साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली रूट से जाएगी।
22 सितंबर से पांच अक्टूबर तक दानापुर रेल मंडल में ब्लॉक
24 सितम्बर (05060) लालकुआं-कोलकाता और 26 सितम्बर को (05059) कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। जबकि कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। जिसमें 22 एवं 29 सितंबर को जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-सबदलपुर-मुंगेर, 25 सितंबर एवं 01 अक्टूबर (15097) भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुंगेर-बरौनी के रास्ते जाएगी। 25 सितम्बर से 03 अक्टूबर (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बर्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी और 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक (13020) काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-वर्धमान के रास्ते चलेगी।
चंडीगढ़ स्टेशन पर ब्लॉक के कारण आएगी समस्या
14 सितंबर से चंडीगढ़ स्टेशन का ब्लॉक भी मुसीबत करेगा। अंबाला कैंट तक ही कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेट होगा। 15063 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14, 21 और 28 सितंबर, 5 और 12 अक्तूबर को अंबाला कैंट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (15064) चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों में अंबाला कैंट से चलेंगी। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अंबाला से आगे की यात्रा को वैकल्पिक साधन का उपयोग करना होगा। चंडीगढ़ स्टेशन पर भीड़ कम करने को रेलवे साहिबजादा अजित सिंह नगर (मोहाली) में कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव होगा। (15531) सहरसा-अमृतसर, (15532) अमृतसर-सहरसा और (14631/14632) अमृतसर-देहरादून शामिल हैं।
इन ट्रेनों को 9 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच निर्धारित अवधि में मोहाली में अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा। (14615) लालकुआं-अमृतसर और (14616) अमृतसर-लालकुआं को 3 और 10 अक्टूबर को बदले मार्ग से संचालित होगी। अंबाला कैंट-सरहिंद-सानेहवाल होकर जाएंगी। 10 से 21 सितंबर के बीच (15903) चंडीगढ़ एक्सप्रेस, (22355/22356) चंडीगढ़-पाटिलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, (14616) लालकुआं साप्ताहिक और (12231) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का बदले प्लेटफॉर्म पर ठहराव होगा।
बिहार और बंगाल के लिए विशेष ट्रेन
त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से जुड़ी तीन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन बढ़ाया है। कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 04157 का संचालन प्रत्येक मंगलवार को छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज होकर कोलकाता जाएगी। आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01911-12 का संचालन एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक बढ़ाया गया है। इसके नौ अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में 01912 प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल विशेष ट्रेन 04185- सप्ताह में दो दिन, रविवार और बुधवार को सात अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी।


