योगी भाजपा MLC प्रत्याशी के लिए प्रचार करने आएंगे बरेली, ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन

वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
share

सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली आएंगे। इस दौरान भाजपा एमएलसी प्रत्याशी के लिए हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में जनसभा करेंगे। सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान बरेली में रूट डायवर्जन रहेगा। नीचे पढ़ें किन रास्तों पर डायवर्जन रहेगा।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली आ रहे हैं। जिसमें चलते शहर में वीआईपी और वीवीआईपी का आगमन होगा। इसलिए शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से कार्यक्रम के समापन तक लागू रहेगी। एसपी सिटी मोहम्मद अकमल खान ने एडवाइजरी लागू कर दी है।

ये व्यवस्था रहेगी लागू

- परसाखेड़ा रोड नंबर-01, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।

- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से विल्वा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुये जा सकेगें तथा इसी मार्ग से आ सकेंगे।

- नैनीताल, पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनकों बदांयू जाना है, विल्वा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमौरा होते हुये जा सकेगें तथा इसी मार्ग से आ सकेगें।

- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़े बाईपास से झुमका, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेगें।

- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये बड़ा बाईपास होकर निकलेंगे।

- बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आएंगे, जिनको दिल्ली जाना है, वह बड़े बाईपास होते हुये दिल्ली की ओर निकलेंगे।

- रामपुर की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा होते हुये मिनीबाईपास से कर्मचारीनगर, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई रोड, (आदिनाथ चौक) डेलापीर तिराहा, 100 फुटा पश्चिमी, 100 फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मानगर होते हुये सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आएंगे।

- पीलीभीत की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें विलयधाम, बैरियर-2, 100 फुटा पूर्वी सुरेश शर्मानगर होते हुये सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ सकेगीं व इसी मार्ग से जायेगी।

- बरेली से बदायूं की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट बस स्टैण्ड से इन्वर्टिस तिराहा, फतेहगंज पूर्वी, बुखारा मोड़, देवचारा चौराहा होते हुये जाएंगे। इसी मार्ग से सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आएंगे।

- शाहजहांपुर एवं लखनऊ की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहा होते हुये सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ सकेंगे। इसी मार्ग से गन्तव्य को जायेंगी।

- कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार की स्कूल बसें चौपला चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, सर्किट हाऊस चौराहा, पटेल चौक व गांधी उद्यान की तरफ प्रतिबंधित रहेगी।

बरेली क्लब में होगी सीएम की सभा पुलिस लाइन में प्रहरियों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अधिकारियों ने जनसभा, ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह और अन्य संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, भाजपा पदाधिकारियों ने भी बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री 13 अक्टूबर को बरेली आ सकते हैं। हालांकि, उनके 14 अक्टूबर को आने की संभावना की भी चर्चा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में बरेली क्लब मैदान पर जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले वह बरेली मंडल के चारों जिलों बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को सम्मानित करेंगे। इसके लिए पुलिस लाइन में समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संभावित रूट का भी जायजा ले रहे हैं। वहीं, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है।

मीरगंज की एक गोशाला का भी कर सकते हैं निरीक्षण

सूत्रों के मुताबिक, जनसभा के बाद मुख्यमंत्री मीरगंज स्थित एक गोशाला का निरीक्षण करने भी जा सकते हैं। हालांकि, अभी उनके दौरे की तारीख, कार्यक्रमों के क्रम और रूट को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है। शासन की ओर से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होने के बाद ही दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम तय हो सकेगा। उधर, सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर के सोमवार शाम बरेली पहुंचने का मिनट-टू-मिनट जारी कर दिया गया है। वह सर्किट हाउस में रुकने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री के स्वागत और प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयोगी भाजपा MLC प्रत्याशी के लिए प्रचार करने आएंगे बरेली, ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन