दिशा पटानी के घर पर फायरिंग केस में एक्शन, गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर्स के खिलाफ चार्जशीट

Dec 24, 2025 11:07 am ISTSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, बरेली
share Share
Follow Us on

यूपी के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग के दो नाबालिग समेत चार शूटर्स के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में पुलिस ने नोएडा में मुठभेड़ में मारे गए दो शूटर्स का भी उल्लेख किया है।

दिशा पटानी के घर पर फायरिंग केस में एक्शन, गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर्स के खिलाफ चार्जशीट

यूपी के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग के दो नाबालिग समेत चार शूटर्स के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में पुलिस ने नोएडा में मुठभेड़ में मारे गए दो शूटर्स का भी उल्लेख किया है। बता दें कि 11 सितंबर की सुबह 4:15 और 12 सितंबर की तड़के 3:33 बजे लगातार दो दिन दो बाइकों पर आए दो-दो बदमाशों ने बरेली के सिविल लाइंस में स्थित फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर ताबड़तोड़ नौ राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई गई थी।

बताया गया कि इस घर में अभिनेत्री के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी, उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी और उनकी मां रहती हैं। फायरिंग के बाद फेसबुक पोस्ट डाकर गोल्डी बराड़ गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और 17 सितंबर को गाजियाबाद में नोएडा एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और बरेली एसओजी की टीम ने गैंग के दो शूटर, रोहतक के कहनी निवासी रविंद्र और सोनीपत के गोहना रोड निवासी अरुण को मुठभेड़ में मार गिराया।

इसके बाद 19 सितंबर को बरेली पुलिस ने शाही थाना क्षेत्र में इस वारदात में शामिल दो अन्य शूटर राजस्थान के जनपद बियावर, थाना जैतारण के गांव बेडकला निवासी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू और ग्राम राजपुर थाना बड़ी जनपद सोनीपत निवासी अनिल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दीपू के पैर में गोली लगी थी। इस वारदात में शामिल बागपत के दो अन्य शूटर दिल्ली में गिरफ्तार कर किशोर सदन भेजे गए। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस प्रकरण में दो नाबालिग और रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू व अनिल के खिलाफ चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। चार्जशीट में मुठभेड़ में मारे गए दो शूटर रविंद्र और अरुण का भी उल्लेख किया गया है।

टिप्पणी करने की वजह से की गई थी फायरिंग

बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेत्री की बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी ने प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर टिप्पणी की थी। हालांकि बाद उन्होंने इससे संबंधित पोस्ट हटाकर माफी भी मांग ली थी। रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में इस टिप्पणी का बदला लेने के लिए ही फायरिंग कराने की बात कही थी।

एसएसपी, अनुराग आर्य ने कहा कि अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में दो शूटर गाजियाबाद में मुठभेड़ में मारे गए थे। दो नाबालिग समेत चार बदमाश गिरफ्तार किए थे, जिनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |