दुल्हन भागी तो बहन से शादी की तय, फिर खुला ऐसा राज की निकाह में चले लाठी-डंडे

मुख्य संवाददाता, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में अपने निकाह से पहले दुल्हन भाग गई तो दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दुल्हन की छोटी बहन से शादी तय कर दी। इसके बाद छोटी बहन से जुड़ा भी एक राज खुल गया। निकाह से पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और जमकर लाठी-डंडे बरसे।

Dulhan

यूपी के बरेली में बिथरी चैनपुर के एक बारातघर में शनिवार को ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ कि खुशियों का माहौल देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गया। निकाह से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों ने इज्जत बचाने के लिए छोटी बहन से निकाह कराने की सहमति बना ली, लेकिन ऐन मौके पर उसका भी प्रेम प्रसंग सामने आ गया। यह सुनते ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता पास के गांव के युवक से तय हुआ था। शनिवार को नरियावल के बारातघर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच शुक्रवार रात दुल्हन सारे जेवर लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया और बात दूल्हा पक्ष तक पहुंची। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चली। रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने मामला संभालने की कोशिश की। काफी मान-मनौव्वल के बाद दुल्हन की छोटी बहन से निकाह की बात तय हुई।

जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर

दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले गए। इस दौरान शादी में शामिल होने पहुंची दुल्हन की चचेरी बहन, उसका देवर और एक अन्य मारपीट में घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। हंगामे और मारपीट के बाद शादी रद्द हो गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

निकाह से पहले खुल गया दूसरा राज

बताया जाता है कि शनिवार को तय समय पर बारात नरियावल स्थित बारातघर में पहुंच गई। निकाह की रस्म शुरू होने से पहले किसी ने दूल्हा पक्ष को बता दिया कि छोटी बहन का भी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह भी शादी नहीं करना चाहती। यह बात सामने आते ही माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

एसओ बिथरी चैनपुर, राजेश मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवती का निकाह होना था, वह प्रेमी के साथ चली गई। उसकी बहन से निकाह की बात तय हुई तो उसका प्रेम प्रसंग सामने आ गया, जिसके बाद बारातघर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो-तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।