महिला नेता ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप, कहा- धमकी देकर किया शोषण

संवाददाता, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया की एक महिला नेता ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाया। वीडियो वायरल करने की महिला का कहना है कि धमकी देकर शोषण किया जाता रहा है। परेशान होकर महिला ने विरोध किया तो वीडियो वायरल कर दिया गया। 

Rape representative image
महिला नेता ने लगाए रेप के आरोप

यूपी में भारतीय जनता पार्टी के बलिया जिला कार्यसमिति की महिला सदस्य ने अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री समेत चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप लगाने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के अंदरखाने की सियासत गरमा गई है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।

हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में महिला का कहना है कि आरोपियों ने धमकी देकर शोषण किया है। साथ ही ये भी आरोप लगाए गए हैं कि पुलिस मामले में केस दर्ज नहीं कर रही थी और फिर एफआईआर से आरोपी का नाम भी हटा दिया गया था।

महिला नेता के आरोप

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की एक महिला नेता के वायरल वीडियो के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र और जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू के अलावा गणेश गुप्त व अजीत मिश्र चंदन ने उनका एक वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरीक शोषण करते रहे। तंग आकर विरोध किया तो उक्त लोगों ने एक वीडियो को वायरल कर दिया।

भाजपा नेत्री के अनुसार, चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बांसडीह कोतवाली में तहरीर दिया लेकिन कई दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों से मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रभाव से उनका नाम हटा दिया गया। चर्चा है कि अब महिला नेत्री ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

उसने भाजपा जिलाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि पार्टी कार्यालय शोषण का अड्डा बन गया है। मैं पार्टी की कार्यकर्ता होने के नाते वहां आती-जाती हूं। वहां उन्होंने मानसिक, आर्थिक और शारीरिक, तीनों तरह का शोषण किया गया है।

भाजपा का जवाब

महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर किसी के बहकावे में आकर इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। इस तरह के प्रकरण से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उधर, बांसडीह कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर 15 दिन पहले इस मामले में भाजपा के जिला मंत्री तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी विवेचना चल रही है। वायरल वीडियो के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमहिला नेता ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप, कहा- धमकी देकर किया शोषण