UP Bahraich Wolf Chewed two women hands Dragged 6 year old in fields ripped stomach भेड़िए ने दो महिलाओं के हाथ चबाए, 6 साल की मासूम को खेत में खींचा, फाड़ा पेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Bahraich Wolf Chewed two women hands Dragged 6 year old in fields ripped stomach

भेड़िए ने दो महिलाओं के हाथ चबाए, 6 साल की मासूम को खेत में खींचा, फाड़ा पेट

यूपी के बहराइच में भेड़िया आए दिन किसी न किसी को निशाना बना रहा है। मंझारा तौकली में भेड़िए ने जहां दो महिलाओं का हाथ चबा लिया वहीं कैसरगंज इलाके में भेड़िए ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसका पेट फाड़ दिया। उसके हाथ में भी गहरे जख्म हैं।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 11 Oct 2025 08:50 AM
share Share
Follow Us on
भेड़िए ने दो महिलाओं के हाथ चबाए, 6 साल की मासूम को खेत में खींचा, फाड़ा पेट

यूपी के बहराइच में भेड़िया आए दिन किसी न किसी को निशाना बना रहा है। मंझारा तौकली में भेड़िए ने जहां दो महिलाओं का हाथ चबा लिया वहीं कैसरगंज इलाके में भेड़िए ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसका पेट फाड़ दिया। उसके हाथ में भी गहरे जख्म हैं।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कैसरगंज के गोड़िया नंबर तीन निवासी गंगाराम की छह वर्षीय बेटी नेहा घर के बाहर खेल रही थी उसी बीच भेड़िया बच्ची को दबोचकर गन्ने की ओर भाग गया। बेटी की चीख सुनकर लोगों ने भेड़िया का पीछा किया तब जाकर वह बेटी को छोड़कर भाग निकला। ग्रामीण खून से लथपथ बेटी को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी कैसरगंज ले गए। बच्चे के एक हाथ में गम्भीर जख्म हैं और पेट फट गया है। उसकी हालत गम्भीर है।

ये भी पढ़ें:पड़ोसी ने युवक को भाला घोंपकर उतारा मौत के घाट, झगड़े के बीच कई वार कर हत्या

कैसरगंज वन रेंज के मंझारा तौकली में ग्रामीणों की पहरेदारी के बीच खूंखार भेड़िया गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे भरगपुरवा गांव में राम सबल के घर में घुसा। भेड़िया ने घर के बरामदे में भोजन कर पानी पी रही अफती (60) पत्नी राम सबल को खींचने की कोशिश की। हमले पर अफती ने अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने घेराबंदी करके भगाया।

चलती बाइक पर बाघ का हमला, तीन लोग घायल

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग बुधवार को सुबह को सुबह 9 बजे बर्दिया गांव निवासी गुलाम हाफ़िज़ पुत्र तारा अली अपनी मां और भतीजी को इलाज के लिए बाइक से चफरिया एक निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे। इस दौरान बिछिया से पांच सौ मीटर दूर जंगल से निकलकर बाघ अचानक सड़क पर आ गया जिसने सफीकुन (60) पत्नी तारा अली व उनकी पोती खतीजा (10) पुत्री सद्दाम पर हमला कर दिया। युवक ने बाइक रोक कर शोर मचाना शुरू किया। इस बीच अन्य राहगीर निकल पड़े जिससे बाघ ने दादी और पोती को घायल कर दिया।

इस दौरान बाइक से बिछिया की ओर जा रहे एसबीआई बैंक कर्मचारी रामू (55) की मोटरसाइकिल पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गए। महिला और बच्ची के पैर और सिर में गहरा जख्म है जिनका प्राथमिक उपचार पीएचसी सुजौली में हुआ है जिसके बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया। महिला और बच्ची को एम्बुलेंस की सहायता हेल्पलाइन नंबर पर बात करने पर भी नही मिली जिसके बाद उन्हें निजी वाहन से सीएचसी ले जाया गया।

वहीं बैंक कर्मी के पैर में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस लखीमपुर जिले के रमियाबेहड़ सीएचसी लेकर गई है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। रेंजर आषीश गौंड ने टीम के साथ पहुचकर पेट्रोलिंग शुरू की है हथिनी जयमाला और चम्पाकली को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |