Hindi NewsUP NewsUP Bahraich Wolf Attacked took one and half Year old girl took from mothers lap
मां की गोद से मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, गांव वालों और पुलिस के संग खोजने में जुटा परिवार

मां की गोद से मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, गांव वालों और पुलिस के संग खोजने में जुटा परिवार

संक्षेप:

यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों के हमले लगातार हो रहे है। शनिवार की भोर में ननिहाल आई डेढ़ वर्षीय मासूम को मां की गोद में सो रही बेटी को भेड़िया दबोच कर भाग गया। बेटी की तलाश में परिजन व ग्रामीण खाक छान रहे है।

Dec 13, 2025 12:30 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, बहराइच
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों के हमले लगातार हो रहे है। शनिवार की भोर में ननिहाल आई डेढ़ वर्षीय मासूम को मां की गोद में सो रही बेटी को भेड़िया दबोच कर भाग गया। बेटी की तलाश में परिजन व ग्रामीण खाक छान रहे है। वन व पुलिस विभाग की टीमें भी पहुंच गई है। कैसरगंज थाने के गोड़हिया नम्बर चार निवासी राम कुंवारे यादव की पत्नी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी पिंकी के साथ मायके जरूआ गांव आई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार भोर में मां बेटी चारपाई पर सोई हुई थी। इसी दौरान घर में घुसे भेड़िया पिंकी को दबोच कर भाग गया। मां की आंख खुली वह भेड़िया के पीछे शोर मचाते भागी। तब तक भेड़िया आंखों से ओझल हो गया। शोर पर परिजनों व ग्रामीणों ने बेटी की तलाश शुरू की। सूचना पर एसएचओ बृजेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। कैसरगंज रेंजर ओंकार नाथ यादव व उनकी टीम बेटी की तलाश में गन्ने के खेतों में तलाश कर रहे है।

ये भी पढ़ें:सुल्तानपुर और रायबरेली में बदमाशों से मुठभेड़,UP पुलिस हाफ एनकाउंटर में 3 अरेस्ट

कुत्ते ने बालक की जांघ से नोचा मांस का टुकड़ा

खैरीघाट इलाके में कुत्तों का आतंक थम नही रहा है। शुक्रवार दोपहर में नल पर पानी पीने पहुंचे बालक पर आक्रामक कुत्ते ने हमला कर उसे पटक दिया। कुत्ते ने उसकी जांघ को नोंच डाला। हमला होते ही परिजनों व आसपास के लोगों ने दौड़ कर लाठी डंडे पटक कर कुत्तों को भगाया। घायल बालक को आनन फानन में एंबुलेंस से शिवपुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल बालक को एंटी रैबीज टीका लगाया गया है।

खैरीघाट थाने के बेलासपुर गांव के करण निषाद अपने घर के पास शुक्रवार दोपहर में लगभग 11 बजे इंडिया मार्का नल पर पानी पीने पहुंचा। इसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़ते आए कुत्ते ने उस पर हमला बोल पटक दिया। उसकी जांघ पर नोंच मांस निकाल लिया। बालक की चीख पर उसके परिजन व आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े। कड़ी मशक्कत कर कुत्ते को खदेड़ घायल बालक को एंबुलेंस से शिवपुर सीएचसी लाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विकास सिंह ने बालक को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि ड्रेसिंग की गई है घाव अधिक है। इसलिए जरूरी एहतियात के बारे में परिजनों को बताया गया है।

हर सप्ताह दो गम्भीर बच्चे हो रहे भर्ती

आवारा कुत्तों के हमलों में हर सप्ताह दो गम्भीर बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को महीनो इलाज की जरूरत पड़ रही है। हालांकि एंटी रैबीज लगवाने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक है रोजाना 20 से 25 नए मरीज मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट हो रहे हैं। इनमें पांच से आठ मरीजों को डीप बाइट मिल रही है जिन्हें ड्रेसिंग की जरूरत पड़ती है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |