नाबालिग रेप पीड़ित ने बच्चे को दिया जन्म, परिजनों ने किया बच्चा लेने से इनकार

संवाददाता, बहराइच
share

बहराइच में एक नाबालिग रेप पीड़ित ने बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम ने बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी करवाई है। हालांकि, परिजनों ने किया बच्चा लेने से इनकार कर दिया है। बच्चे को अस्पताल में रखा गया है। लड़की को घर भेजा गया।

Rape Child
रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया

बहराइच,संवाददाता। यूपी के बहराइच में एक दुष्कर्म की शिकार बालिका ने मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सकों की विशेष टीम की देखरेख में बालिका की नार्मल डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि, लड़की के परिजनों ने बच्चों को ग्रहण करने से मना कर दिया है। बालिका को परीक्षण के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि शिशु चिकित्सकों की देखरेख में एसएनसीयू में रखा गया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बालिका दुष्कर्म का शिकार हो गई थी। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची रेप की घटना के बाद गर्भवती हो गई थी। इस मामले में आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि गर्भावस्था के दौरान बालिका की तबीयत को लेकर चिकित्सक काफी सतर्क थे। समय-समय पर उसकी जांच व उपचार किया जाता रहा।

बताया गया कि बच्ची को अचानक प्रसव के लिए दर्द उठने लगा। सीएमएस डॉ एसके वर्मा ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में नार्मल डिलीवरी कराई गई है। नवजात को शिशु रोग विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है। बच्ची और शिशु दोनों ही स्वस्थ हैं। फिलहाल दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्ची को देखरेख और इलाज के बाद घर भेजा गया है। इधर, परिजनों ने नवजात बच्चे को लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि वे इस बच्चे को नहीं रखना चाहते।

बता दें कि मामले को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज है और केस न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जेल में है। उसकी सजा को लेकर सुनवाई हो रही है। वहीं, परिजनों के नवजात को लेने से इनकार करने पर इस मामले की सूचना बाल कल्याण समिति व संबंधित विभागों को भी दी गई है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को सजा दी जा रही है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि नवजात की हालत स्थिर है। उसको फिलहाल अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया है। यहां नर्स और डॉक्टर नवजात की देखभाल कर रहे हैं। उसे किसे सौंपा जाएगा इस पर बाल कल्याण समिति और संबंधित विभाग चर्चा और जांच के बाद फैसला लेंगे। रेप पीड़ित लड़की के परिजनों से भी इस बारे में बात की जानी है। जल्द मामले में फैसला लेकर नवजात की देखरेख के लिए उसे किसी को सौंपा जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनाबालिग रेप पीड़ित ने बच्चे को दिया जन्म, परिजनों ने किया बच्चा लेने से इनकार