पत्नी के रील बनाने के शौक से हारा पति, ससुरालियों ने पीटा तो फंदे से लटककर की आत्महत्या

Srishti Kunj संवाददाता, बहराइच
share

यूपी के बहराइच में एक युवती के रील बनाने के शौक ने दाम्पत्य जीवन पर ग्रहण लगा दिया। एक वर्ष से मायके में रह रही पत्नी को बुधवार को बुलाने आए युवक को पत्नी और उसके ससुरालीजनों ने पीट दिया। थाने तहरीर लेकर गया तो पुलिस ने भगा दिया।

पत्नी के रील बनाने के शौक से हारा पति, ससुरालियों ने पीटा तो फंदे से लटककर की आत्महत्या

यूपी के बहराइच में एक युवती के रील बनाने के शौक ने दाम्पत्य जीवन पर ग्रहण लगा दिया। एक वर्ष से मायके में रह रही पत्नी को बुधवार को बुलाने आए युवक को पत्नी और उसके ससुरालीजनों ने पीट दिया। थाने तहरीर लेकर गया तो पुलिस ने भगा दिया। गुरूवार उसका शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से लटकता मिला । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

रूपईडीहा थाने के जैतापुर मोड़ के पास गुरूवार सुबह पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटकता देख लोगों की भीड़ लग गई। उसकी पहचान इसी थाने के चेतराम पुरवा के लवकुश शुक्ला (23) पुत्र संत कुमार मिश्रा के रूप में हुई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पिता संत कुमार के अनुसार उसके बेटे की शादी पांच वर्ष पूर्व इसी थाने के जिगनिया निवासनी आशादेवी के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद था।

Voice of UP

उन्होंने बताया कि बहू आशा देवी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इसी पर दोनों पति और पत्नी के बीच में तकरार होती थी। एक वर्ष पूर्व झगड़े के बाद आशा अपने मायके चली गई। बुधवार को दोपहर में 11 बजे गेंहू बेंच लवकुश ससुराल पहुंचा। वहां उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हुई। पत्नी ने उसे थप्पड़ व डंडे से पीट दिया। ससुरालीजनों ने भी उसे धुन डाला। युवक घर आया, वारदात की जानकारी परिजनों को देकर थाने गया। तो पुलिस ने पति पत्नी के बीच का मामला बता कर थाने से भगा दिया था।

बाबागंज पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने तहकीकात, मौका मुआयना कर जांच₹-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रूपईडीहा, एसएचओ रमेश सिंह रावत ने इस मामले में बताते हुए कहा कि युवक बाबागंज पुलिस चौकी गया था। वो शिकायत लेकर थाने नहीं आया था। युवती डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी। इस दौरान वो पत्नी को लेने गया तो उसके ससुरालियों ने उसे पीट दिया। इसी के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।