बहराइच में बच्ची को झपटने वाला तेंदुआ धराया, अब बलरामपुर में दूसरे ने मचा दी दहशत

Mar 12, 2026 10:43 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, बहराइच/बलरामपुर
share

यूपी के बहराइच में एक बच्चे की जान लेने वाला और एक बच्ची को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। रात लगभग साढ़े आइ बजे तेंदुआ उस समय कैद हुआ जब वह बच्चे के हमले वाले गांव की तरफ जा रहा था। वहीं पिंड़ा लगा था। बकरी कीआवाज सुनकर झपटा और पिंजड़ा बंद हो गया।

बहराइच में बच्ची को झपटने वाला तेंदुआ धराया, अब बलरामपुर में दूसरे ने मचा दी दहशत

यूपी के बहराइच में एक बच्चे की जान लेने वाला और एक बच्ची को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। रात लगभग साढ़े आइ बजे तेंदुआ उस समय कैद हुआ जब वह बच्चे के हमले वाले गांव की तरफ जा रहा था। वहीं पिंड़ा लगा था। बकरी कीआवाज सुनकर झपटा और पिंजड़ा बंद हो गया। वनाधिकारी उसे नानपारा रेंज के कार्यालय ले गए हैं। वहां मेडिकल परीक्षण के बाद सुरक्षित और प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा।

कतर्निया घाट वन्य जीव रेंज के बाद सबसे अधिक तेंदुए का खौफ नानपारा रेंज के खैरीघाट थाना क्षेत्र में हैं। 25 दिसम्बर को बल्दूपुरवा गांव में एक बच्चे को मार डाला था। पिंजड़ा लगा था मगर वह पिंजड़े में नहीं फंसा। इस बीच उसने दिसम्बर से फरवरी तक कई मवेशियों का शिकार किया है।एक सप्ताह पहले बाजपुरवा गांव में एक बच्ची तसलीम को गम्भीर घायल किया था। वह घास छीलने गई थी। उसकी हालत अभी गम्भीर है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

तभी पिंजड़ा लगा था। बुधवार की रात तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ। पिंजड़ा गौड़िया गांव जो बच्चे के हमला करने वाली जगह से चार सौ मीटर दूर लगाया गया था वहीं कैद हुआ। यही नहीं इसी जगह के आसपास बुधवार को ही एक बछिया को मार डाला था। पिंजड़े में कैद करके उसे नानपारा रेंज ले गए थे मेडिकल परीक्षण के बाद भेजा जाएगा। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हेंगहा नाला पुल पर दिखा तेंदुआ, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

यूपी के बलरामपुर में स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम शिवपुरा-लालपुर चौराहा मार्ग स्थित हेंगहा नाला पुल पर तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुल से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने तेंदुए की गतिविधि अपने मोबाइल में कैद कर ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक पुल की रेलिंग के पास बैठा रहा इसके बाद वह अचानक नाले की ओर छलांग लगाकर नीचे उतर गया और झाड़ियों की ओर चला गया। तेंदुए को सामने देखकर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई और लोग सावधानी बरतते हुए वहां से जल्दी निकल गए। कई लोगों ने दूर से ही खड़े होकर उसका वीडियो बना लिया। ग्रामीण विनोद कुमार मनोज ओंकार राजेश कुमार पंकज कुमार अनंतराम और संदीप कुमार ने बताया कि आशंका है कि तेंदुआ हेंगहा पहाड़ी नाला के रास्ते जंगल से निकलकर गांव की ओर पहुंचा है। यह नाला जंगल से होकर आबादी के करीब तक आता है जिससे जंगली जानवर अक्सर इसी रास्ते गांवों की ओर आ जाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से गांव की दूरी लगभग छह किलोमीटर है इसलिए इस रास्ते से वन्यजीवों का आना असामान्य नहीं माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले भी इसी इलाके में तेंदुआ दो कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। उस घटना के बाद से ही आसपास के गांवों में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुए के दोबारा दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग देर शाम के बाद खेत खलिहानों और रास्तों पर निकलने में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं और बच्चों को भी अकेले बाहर न जाने की हिदायत दी जा रही है।

इस संबंध में बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि यह इलाका जंगल के नजदीक है और हेंगहा पहाड़ी नाला सीधे जंगल से होकर गुजरता है। इसी कारण कभी कभी जंगली जानवर नाले के रास्ते आबादी के पास आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि यदि कहीं तेंदुआ या अन्य वन्य जीव दिखाई दे तो उससे दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी प्रकार की घटना से बचाव हो सके।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।