Hindi NewsUP NewsUP Baghpat Irrigation Department Demolished Road by bulldozer made without permission
सड़क पर बुलडोजर एक्शन, बिना अनुमति के कालोनाइजर ने बनाई तो सिंचाई विभाग ने तुड़वाई

सड़क पर बुलडोजर एक्शन, बिना अनुमति के कालोनाइजर ने बनाई तो सिंचाई विभाग ने तुड़वाई

संक्षेप: यूपी के बागपत में नहर, रजवाहों की पटरी पर बिना अनुमति सड़क बनाने वाले कालोनाइजर्स पर सिंचाई विभाग ने कार्यवाही की हैं। बुल्डोजर से बनाई गई सड़क को तोड़ते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।

Sat, 15 Nov 2025 01:53 PMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

यूपी के बागपत में नहर, रजवाहों की पटरी पर बिना अनुमति सड़क बनाने वाले कालोनाइजर्स पर सिंचाई विभाग ने कार्यवाही की हैं। बुल्डोजर से बनाई गई सड़क को तोड़ते हुए नोटिस भी जारी किया गया है। दरअसल, पूर्वी यमुना नहर और रजवाहों की पटरी किनारे धड़ाधड़ काटी जा रही कॉलोनी के ठेकेदारों द्वारा नियमों को भी ताक पर रखा जा रहा है कॉलोनाइजरों द्वारा नहर और रजवाहों की पटरी का भी अपने हिसाब से अतिक्रमण कर प्रयोग किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्लॉट खरीदने वाले लोगों को सरकारी रास्तों का लुभावना लालच देकर प्लॉट तो बेचे जा रहे हैं, लेकिन नियमों की भी अनदेखी की जा रही हैं। इस पर अब सिंचाई विभाग का चाबुक चला है। पूर्व में मुख्यमंत्री को हुई गई शिकायत के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में मीरापुर रजवाहा की पटरी पर बनाई गई सड़क को बुलडोजर से तोड़ डाला गया। बावली चुंगी शमशान घाट के समीप से गुजरने वाले इस रजवाहा की पटरी पर कॉलोनाइजरों ने बिना अनुमति के रजवाहे की पटरी पर खुद से सड़क निर्माण कर ली थी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाका: डॉ.शाहीन से पीछा छुड़ाना चाह रहा मेडिकल कॉलेज, नाम पर पुतवाई सफेदी

अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि सड़क को बुलडोजर से तोड़ने के अलावा नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन और कॉलोनाइजरों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। यदि ये खुद बनाई गई सड़क को नहीं हटाते तो इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा क्षतिग्रस्त की गई पटरी को भी निर्माण के लिए इसे भरपाई को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |