स्वास्थ्य अधिकारी की कार से कुत्ते को बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Srishti Kunj संवाददाता, बदायूं
share

यूपी के बदायूं में सिविल लाइंस कोतवाली के कुलचौरा गांव के समीप पशु क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग लिखी तेज रफ्तार कार के पीछे कुत्ते को रस्सी से बंधाकर निर्दयतापूर्वक घसीटा जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी की कार से कुत्ते को बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

यूपी के बदायूं में सिविल लाइंस कोतवाली के कुलचौरा गांव के समीप पशु क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग लिखी तेज रफ्तार कार के पीछे कुत्ते को रस्सी से बंधाकर निर्दयतापूर्वक घसीटा जा रहा है। वीडियो देख आशंका जताई जा रही है कि बेजुबान की मौत हो गई है, जिसके बाद उसको गाड़ी के पीछे बांधकर फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में दिख रही गाड़ी जिला क्षय रोग विभाग में किराये पर चलने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इस क्रूरता को देख हर कोई दंग है कि आखिर बेजुबान को ऐसी सजा क्यों दी गई। इस गंभीर मामले पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने स्वीकार किया कि वीडियो में दिख रही गाड़ी उनके विभाग में किराये पर लगी की है। उनके अनुसार गाड़ी उनके पास सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही रहती है, जिसके बाद वह वापस चली जाती है।

Voice of UP

कार चलाने वाले चालक ने भी घटना से इंकार किया। बताया जाता है कि एक अन्य चालक कार अपने गांव ले गया था। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने कुत्ता को बांधकर घसीटा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार किसकी है और चालक कौन है, तलाश की जा रही है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएस आफिस के बाहर अदा की नमाज

बदायूं जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सरकारी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नमाज पढ़ने वाला व्यक्ति अस्पताल का कर्मचारी नहीं, बल्कि एक तीमारदार बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

यह मामला मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स सीएमएस कार्यालय के ठीक सामने गलियारे में नमाज अदा कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि उस समय वहां लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई थी, फिर भी किसी सुरक्षाकर्मी या जिम्मेदार अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

संबंधित व्यक्ति बुलंदशहर जिले का ही निवासी है, जो अस्पताल में किसी मरीज के साथ आया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक उसके नाम या पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अस्पताल जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधि ने प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल खोल दी है। घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।