Hindi NewsUP NewsUP Badaun 12th class student Murdered with Rotavator Accused Informed Police Before Fleeing
खेत पर रोटावेटर से काटकर छात्र की हत्या, पुलिस को खुद जानकारी देकर आरोपी फरार

खेत पर रोटावेटर से काटकर छात्र की हत्या, पुलिस को खुद जानकारी देकर आरोपी फरार

संक्षेप:

यूपी में बदायूं के उसहैत क्षेत्र के चेतराम नगला गांव में इंटर के छात्र की खेत में रोटावेटर से काटकर हत्या कर दी। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसहैत पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nov 08, 2025 12:05 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, बदायूं
share Share
Follow Us on

यूपी में बदायूं के उसहैत क्षेत्र के चेतराम नगला गांव में इंटर के छात्र की खेत में रोटावेटर से काटकर हत्या कर दी। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसहैत पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के चेतराम नगला गांव का है। गांव के राजवीर सिंह का 18 वर्षीय बेटा ज्ञान सिंह उर्फ अतुल इंटर का छात्र था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार सुबह गांव के ही भगवान सिंह और पड़ोसी गांव दोकली पुख्ता निवासी शिवम ज्ञान सिंह को खेत जोतने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। परिजनों के मुताबिक ज्ञान सिंह अपना ट्रैक्टर और रोटावेटर लेकर भगवान सिंह के खेत पर पहुंचा था। कुछ देर बाद गांव में सूचना मिली कि ज्ञान सिंह की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई है। जब तक परिवार के लोग पहुंचे उससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। बताया गया कि दोनों आरोपी खुद थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोनों आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:प्रयागराज में सुबह-सुबह ड्राइवर की हत्या, दोस्त ने ही चाकू मौत के घाट उतारा

परिवार वालों ने ने दोनों आरोपियों पर मिलकर ज्ञान सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों ने पहले घर से बुलाया, फिर खेत में उसकी रोटावेटर से काटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने कहना कि उनकी भगवान सिंह या शिवम से किसी प्रकार की पुरानी रंजिश नहीं थी। इसके बाद भी घटना क्यों हुई इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है। उसहैत के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि छात्र के परिवार की तहरीर के आधार पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खुद का ट्रैक्टर-रोटावेटर होने के बाद भी छात्र को ले गए आरोपी

रोटावेटर से कटकर इंटर के छात्र ज्ञान सिंह की मौत के बाद परिवार के सवाल थम नहीं रहे। परिजन हैरान हैं कि जिन दो लोगों पर हत्या का आरोप है उनके पास खुद का ट्रैक्टर और रोटावेटर था, फिर वह ज्ञान सिंह को खेत पर बुलाकर क्यों ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ज्ञान सिंह उर्फ अतुल 18 वर्षीय इंटर का छात्र था। पढ़ाई के साथ खेती और ट्रैक्टर, रोटावेटर चलाकर पिता के साथ काम में बंटाता था। परिजनों के अनुसार, आरोपी भगवान सिंह और शिवम के पास खुद के ट्रैक्टर और रोटावेटर है।

आरोपी अतुल को खेत जोतने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। परिवार का कहना है कि अतुल और आरोपियों के बीच कोई रंजिश नहीं थी। वहीं, आरोपियों ने खुद थाने जाकर घटना की जानकारी दी, इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस को सूचना देने के बाद फरार हुए आरोपी

घटना के बाद भगवान सिंह और शिवम खुद थाने पहुंचे थे और पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। सूचना देने के कुछ ही देर बाद दोनों फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हरकतें शुरू से संदिग्ध थीं। पुलिस दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

छात्र का शव देखकर कांपी रूह

चेतराम नगला गांव में शुक्रवार सुबह खेत में पड़ा युवक का शव देखकर हर किसी की रूह कांप गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के चेहरों पर सन्नाटा और डर साफ झलक रहा था। खेत के उस मंजर को जिसने देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

वारदात वाली जमीन बताई जा रही विवादित

ज्ञान सिंह की मौत जिस खेत में हुई, अब उसी जमीन को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि जिस खेत की जुताई करने के लिए ज्ञान सिंह को बुलाया गया था, वह जमीन पहले से ही विवादित थी। इतना ही नहीं, आरोपी बताए जा रहे शिवम की पहचान को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवम असल में दोकली पुख्ता गांव का नहीं, बल्कि मेरठ के किसी गांव का निवासी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |