Hindi NewsUP NewsUP Azamgarh 40 Hindu Families Threatened to Migrate Put House for sale poster
आजमगढ़ में 40 हिंदू परिवारों ने खुद को असुरक्षित बताया, ‘घर बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर दी पलायन की चेतावनी

आजमगढ़ में 40 हिंदू परिवारों ने खुद को असुरक्षित बताया, ‘घर बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर दी पलायन की चेतावनी

संक्षेप:

यूपी के आजमगढ़ में मुबारकपुर क्षेत्र के छोटा पुरा में 40 हिंदू परिवारों ने खुद को असुरक्षित बताया। उन्होंने पलायन करने की चेतावनी दते हुए अपने घरों के दरवाजों पर 'घर बिकाऊ हैं' के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।

Jun 13, 2025 08:03 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के आजमगढ़ में मुबारकपुर क्षेत्र के छोटा पुरा में 40 हिंदू परिवारों ने खुद को असुरक्षित बताया। उन्होंने पलायन करने की चेतावनी दते हुए अपने घरों के दरवाजों पर 'घर बिकाऊ हैं' के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। बम्हौर गांव में तीन जून को राकेश कन्नौजिया की शादी थी। शादी कार्यक्रम के दौरान वर्ग विशेष के युवक ने महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए छेड़छाड़ की थी। इस दौरान मारपीट में करीब 20 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव के राकेश कन्नौजिया, बहादुर कन्नौजिया, बृजेश गोंड और रामअवध समेत कई हिंदू परिवारों का आरोप है कि घटना के बाद वर्ग विशेष के लोग उन्हें घूम-घूमकर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने चेतवानी दी कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो वे पलायन कर जाएंगे। करीब 40 लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर 'हिंदू परिवार, हमारा घर बिकाऊ है' के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। मुबारकपुर थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी हेमराज मीना ने कहा कि गांव में पूरी तरह शांति है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वहां पुलिस फोर्स तैनात है।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में अभी गर्मी से राहत की संभावना नहीं, हीट वेव का अलर्ट

प्रधानी का चुनाव देख लगाए पोस्टरः एसएसपी

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के छोटा का पूरा में घरों के बाहर लगाए गए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर को एसएसपी हेमराज मीना ने चुनावी स्टंट करार दिया है। उनका कहना है कि गांव के एक युवक ने प्रधानी का चुनाव देख यह हरकत कराई है। वह पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। इस बार भी वह पंचायत चुनाव के चक्कर में इस तरह की हरकतें करा रहा है।

वह तीन जून को हुई मारपीट की घटना में भी शामिल रहा था। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी को भी कानून व्यवस्था और शांति से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद दोषियों को नहीं बख्शा जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस पूरे मामले पर नजर रखी हुई है। वहीं गांव में तनाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार, गांव में तनाव

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद से तनाव है। है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। बम्हौर के छोटा पूरा में तीन जून को राकेश कन्नौजिया की शादी थी। परिवार और आसपास के लोग बरात जाने की तैयारी कर रहे थे। विवाह समारोह में लावा परछन के लिए गांव और परिवार की महिलाएं पोखरे पर जा रही थी। तभी अबु जैद, रहमान, वकाश, वसीम, आलिम, जुबैद, वकार, एहतेशाम, अरबाज, अरमान, अरमान, भुल्लन, आले हसन, सैफु, नदीम अरमान और उनके साथ के अन्य लड़के महिलाओं और लड़कियों की वीडियो बनाने लगे।

लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हुए फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। पुलिस संदीप कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। इस घटना में पुलिस ने अब तक अरमान, वसीम, मो. मोअज्जम, रहमान निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। उप निरीक्षक गिरीश कुमार ने आरोपी रहमान निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर को उसके घर से गुरुवार को गिरफ्तार किया।

देसी तमंचा बनाने को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहा है बम्हौर

देसी तमंचा बनाने को लेकर पहले भी बम्हौर गांव सुर्खियों में रहा है। मेड इन बम्हौर तमंचा देखकर मुंबई की पुलिस चकरा गई थी। यहीं के बने तमंचों से फिल्म निर्माता गुलशन कुमार की हत्या हुई थी। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद बम्हौर गांव देश में सुर्खियों में आ गया था। यह गांव तमंचा बनाने के लिए चर्चा में रहा है। वहीं इस घटना के बाद से यह गांव फिर से चर्चा में आ गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |