Hindi NewsUP NewsUP Ayodhya Suicide teenager Hanged himself at home Man found hanging from tree
अयोध्या में आत्महत्या! किशोर ने घर में और अधेड़ ने पेड़ से लटकर लगाई फांसी, गांवों में कोहराम

अयोध्या में आत्महत्या! किशोर ने घर में और अधेड़ ने पेड़ से लटकर लगाई फांसी, गांवों में कोहराम

संक्षेप:

यूपी के अयोध्या में मवई थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मजरे बड़ेला में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब गांव के बाहर एक गूलर पेड़ से गांव के व्यक्ति का शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए।

Dec 08, 2025 08:10 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, अयोध्या
share Share
Follow Us on

यूपी के अयोध्या में मवई थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मजरे बड़ेला में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब गांव के बाहर एक गूलर पेड़ से गांव के व्यक्ति का शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान 45 वर्षीय माधव प्रसाद रावत निवासी फरीदपुर के रूप में हुई। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गूलर के पेड़ पर शव को लटका देखा, इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक के पुत्र सहजराम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ मवई सुरेश पटेल, एसआई शिवम सिंह, प्रमोद यादव रियाजुर्रहमान समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस बावत थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मौत के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:हादसे के बाद पकड़े ट्रक से मिली एक करोड़ की शराब, पंजाब से बिहार हो रही तस्करी

फंदे से लटका मिला किशोर का शव

जनपद अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत डीह पूरे बीरबल के मजरे पूरे हुलास में रविवार को एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के पिता अलगू ने बताया कि शनिवार रात लगभग नौ बजे 16 वर्षीय बेटा राम आशीष साथ में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था,जबकि वह बरामदे में सो गए थे।

सुबह जब कई बार आवाज देने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वे छत पर चढ़कर रोशनदान से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। राम आशीष पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका था। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह,उपेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की मां का निधन कोरोना काल में ही हो चुका था। चार भाइयों में राम आशीष चौथे नंबर पर था। एक भाई ससुराल में रहता है,जबकि दो भाई रोजी-रोटी के लिए बाहर प्रदेश में काम करते हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |