राम नवमी के लिए अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर पाबंदी, वाहनों को रोका, भीड़ नियंत्रण में जुटे
अयोध्या में रामनवमी मेले को लेकर प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था कर रखी है। अयोध्या में दर्शन के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। देर शाम से ही इसकी झलक देखने को मिली। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण व सुव्यवस्थित दर्शन को लेकर कवायद में जुटी रही।

अयोध्या में रामनवमी मेले को लेकर प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था कर रखी है। अयोध्या में दर्शन के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। देर शाम से ही इसकी झलक देखने को मिली। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण व सुव्यवस्थित दर्शन को लेकर कवायद में जुटी रही। राममंदिर जाने वाले सभी रास्ते पर पुलिस ने बैरियर लगाकर किसी भी प्रकार के वाहनों को शाम रोक दिया। रास्ते पर जाने के लिए पुलिस से मोटरसाईकिल सवार अनुरोध करते हुए दिखाई दिए।
चाक चौबंद सुरक्षा को कसी कमर
चैत्र रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयार है। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हैं। फुटपाथों को खाली रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने तथा दर्शन-पूजन कार्यक्रम को स्क्रीन के माध्यम से भी प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामनवमी अयोध्या के प्रमुख पर्वों में से एक है, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बिना जांच के किसी को भी प्रवेश न दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन की संभावना है। इसके लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा व एंटी ड्रोन सिस्टम आदि व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त किया जाए।
उच्च अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मेला परिसर में चल रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेना तथा श्रद्धालुओं/ आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। इसके साथ ही अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, शौचालयों की उपलब्धता, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी दुकानों व पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पार्किंग स्थलों एवं मार्ग संकेतकों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। इस मौके पर डीआईजी सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आज रात 12 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित
प्रान्तीयकृत चैत्र रामनवमी मेले पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू है। यह व्यवस्था 27 मार्च को रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। डायवर्जन प्लान के दायरे में मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर शामिल होंगे, हालांकि आवश्यक सेवाओं पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य के लिए, रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से, अम्बेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना जाएंगे।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

