Hindi NewsUP NewsUP Ayodhya Second Blast During removing Debris One Injured One more dead body found
अयोध्या ब्लास्ट का मलबा हटाने के दौरान दूसरे धमाके में एक घायल, नीचे से मिला एक और शव

अयोध्या ब्लास्ट का मलबा हटाने के दौरान दूसरे धमाके में एक घायल, नीचे से मिला एक और शव

संक्षेप:

यूपी के अयोध्या में पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के मजरे पगला भारी में गुरुवार की शाम मकान में विस्फोट में मरने वालों की संख्या छह हो गई। घटना के बाद मौके से मकान मालिक,उसके तीन बच्चों समेत पांच का शव बरामद हुआ था।

Oct 11, 2025 07:30 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, अयोध्या
share Share
Follow Us on

यूपी के अयोध्या में पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के मजरे पगला भारी में गुरुवार की शाम मकान में विस्फोट में मरने वालों की संख्या छह हो गई। घटना के बाद मौके से मकान मालिक,उसके तीन बच्चों समेत पांच का शव बरामद हुआ था। मलबा हटाने के दौरान देर रात एक और धमाका हुआ, जिसमें एक घायल हुआ है। शुक्रवार को लापता युवती वंदना का शव मलबे में दबा मिला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव निवासी राम कुमार उर्फ़ पारसनाथ उर्फ़ पप्पू गुप्ता के घर में जोरदार धमाका हुआ था, जिससे मकान जमींदोज हो गया था। मौके पर मकान मालिक राम कुमार गुप्ता के अलावा इनकी बेटी ईशी ,बेटा लव व यश के साथ घर में मौजूद मजदूर बीकापुर क्षेत्र के लुफ्ताबाद बछौली गांव के मजरे जानकीपुर निवासी राम सजीवन निषाद (40) की मौत हुई थी। जबकि राम कुमार की साली वन्दना की तलाश कराई जा रही थी, जो शुक्रवार को पूर्वान्ह मलबा के नीचे दबी मिली। जिला अस्पताल भेजवाये जाने पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:अयोध्या में विस्फोट से पूरा इलाका दहला, दूर तक मकानों की खिड़कियां-दरवाजे हिल गए

धमाके से घर में रखा कैश भी उड़ा, बीनने वाले उमड़े

गांव में विस्फोट के बाद रखा रुपया,गहना और अन्य सामान इधर उधर बिखर गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोग मलबा हटाकर दबे लोगो को निकालने में जुटे तो कुछ लोग पैसा और अन्य सामान बीनने लगे। ग्रामीणों की माने तो सौ-दो सौ और पांच सौ के काफी नोट बिखरे थे, जिनको लोग उठा ले गए। गहना-जेवर पर भी लोगों ने हाथ साफ किया है।

मलबा हटाने के दौरान हुए दूसरे धमाके से रहस्य गहराया, जांच

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में विस्फोट से मकान के जमींदोज मलबे को हटाते समय एक और धमाका हो गया। गुरुवार की देर रात हुआ धमाका इतना तेज था कि मलबा उछलकर दूर तक गिरा। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से भेजी गई टीम में शामिल लेखपाल घायल हो गया। घायल लेखपाल को निजी अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। धमाके के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य में कुछ देर के लिए बदहवासी छा गई। देर रात एफएसएल टीम,बम खोजी और निरोधी दस्ते,डॉग स्कवायड तथा एसडीआरएफ दस्ते की मौजूदगी में जांच-पड़ताल के बाद मौके से मकान के मलबे को हटवाया जा रहा था।

शुरूआती कार्रवाई में मकान मकान मालिक और उसके तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजवाये जाने के बाद देर रात जिलाधिकारी और एसएसपी वापस जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। वहीं गांव वालों तथा क्षेत्रीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मौके से लापता मकान मालिक राज कुमार गुप्ता के साली वंदना की तलाश कराई जा रही थी। मकान का अवशेष मलबा हटाने के लिए मौके पर मौजूद आगे बढ़ी तो जेसीबी के दबाव में मलबे के नीचे दबे विस्फोटक पर दबाव पड़ने के कारण लगभग सवा 11 बजे धमाका हो गया। धमाका इतना तेज हुआ कि ईंट और सरिया के टुकड़े हवा में उछलकर दूर गिरे। एक टुकड़ा घटनास्थल से थोड़ी दूर पर खड़े लेखपाल आकाश सिंह के सिर पर लगा और वह घायल हो गया। सोहावल एसडीएम सविता राजपूत समेत पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगी।

रुपया और सामान लूटने में लगे रहे लोग

गाँव में विस्फोट के बाद रखा रुपया, गहना और अन्य सामान इधर उधर बिखर गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोग मलबा हटाकर दबे लोगो को निकालने में जुटे तो कुछ लोग पैसा और अन्य सामान बीनने लगे। ग्रामीणों की माने तो सौ-दो सौ और पांच सौ के काफी नोट बिखरे थे, जिनको लोग उठा ले गए। गहना-जेवर पर भी लोगों ने हाथ साफ किया है।

आईजी ने लिया हालात का जायजा, दिए निर्देश

रात में मलबा हटाते समय भी विस्फोट हुआ जिसके बाद आईजी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया और घायल के समुचित इलाज का निर्देश दिया। साथ ही जिला प्रशासन को घटना की ठीक से जांच कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को दूसरी पहर मौके से पूरा मलबा हटवा दिया गया है। साक्ष्य की जांच कराई जा रही है।

जिला प्रशासन घटना के पीछे रसोई सिलेंडर और कुकर फटने की आशंका जता रहा है लेकिन यह बात ग्रामीणों को हजम नहीं हो रही। दोबारा हुए विस्फोट ने प्रशासन के दावे को खारिज कर दिया है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पीएम के लिए भिजवया गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |