रामनवमी के लिए राम मंदिर की सुरक्षा कड़ी, पढ़ें लखनऊ से अयोध्या के रास्तों पर कहां-कहां रूट डायवर्ट
हिन्दू नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा से ही रामनगरी के ऐतिहासिक चैत्र रामनवमी मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई है, मगर अभी तक माहौल सामान्य दिनों जैसा था। अमूमन मेला अष्टमी और नवमी को ही परवान पर रहता है, इसलिए मेला की सुरक्षा औरव्यवस्था में लगाए गए अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

हिन्दू नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा से ही रामनगरी के ऐतिहासिक चैत्र रामनवमी मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई है, मगर अभी तक माहौल सामान्य दिनों जैसा था। अमूमन मेला अष्टमी और नवमी को ही परवान पर रहता है, इसलिए मेला की सुरक्षा औरव्यवस्था में लगाए गए अधिकारी सतर्क हो गए हैं। ड्यूटी में लगाए गए जवानों को सचेत किया गया है और सभी को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने की हिदायत दी जा रही है।
पुरातन काल से रामनगरी में चैत्र रामनवमी मेले का आयोजन होता रहा है और हर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ती रही। मेले में आने वाले ज्यादातर लोग राम के जन्मोत्सव का साक्षी होने को लालायित रहते हैं,जिसके चलते कनक भवन में भारी भीड़ उमड़ती है। अब राम जन्मोत्सव राममंदिर परिसर में भी आयोजित होने लगा है, लेकिन इसमें शामिल होने वालों की तादात सीमित होती है। इस बार भी राममंदिर के गर्भगृह में भव्यता के साथ जन्मोत्सव मनाये जाने की तैयारी है। रामलला के दर्शन-पूजन के लिए रोजाना अच्छी खासी भीड़ आ रही है और मेले के मुख्य पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने के उम्मीद जताई जा रही है।
मेला सुरक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि मेला क्षेत्र में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में ड्यूटी जारी है। अब श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ने लगा है, जिसके कारण ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और सुरक्षाबलों को अलर्ट किया गया है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर एहतियाती उपाय किये गए हैं। वाहनों के डायवर्जन पर भी नजर है।
अयोध्या मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित
अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले के चलते 24 मार्च दोपहर 02 बजे से डायवर्जन लागू किया गया है। 27 मार्च की रात 12 बजे तक मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम ट्रैक्टर आदि लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ऐसे रहेगा डायवर्जन
1. सीतापुर रोड की तरफ से आने वाली बसें/बड़े/भारी वाहनों का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन इन्दौराबाग किसानपथ अण्डरपास (सीतापुर रोड) से किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।
2. हरदोई रोड की तरफ से आने वाली बसें/बड़े/भारी वाहनों का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन बाजपुर किसानपथ अण्डरपास (हरदोई रोड) से किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।
3. आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले भारी वाहन खुशहालगंज किसानपथ अण्डरपास से किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
4. कानपुर से आने वाली बसें/बड़े/भारी वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहा से दाहिने बछरावां से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

