नवरात्र से अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय बदलेगा, नहीं जारी होंगे वीआईपी पास
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी आगमन होना तय हो गया है। ऐसी स्थिति में उस तिथि पर वीआईपी दर्शन पास के अन्तर्गत सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे के बीच दो-दो घंटे के स्लाट के लिए ट्रस्ट द्वारा जारी किए जाने वाले सुगम व विशिष्ट दर्शन पास भी नहीं जारी किए जाएंगे।

नवरात्र से रामलला के दर्शन छह बजे से होंगे। दर्शन अवधि में बदलाव से सुबह शृंगार आरती का समय बदलेगा, जोकि भाेर में 5.30 से 5.50 बजे तक होगा। वर्ष प्रतिपदा से ही चैत्र रामनवमी मेला का शुभारम्भ हो रहा है। इसी तिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी आगमन होना तय हो गया है। ऐसी स्थिति में उस तिथि पर वीआईपी दर्शन पास के अन्तर्गत सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे के बीच दो-दो घंटे के स्लाट के लिए ट्रस्ट द्वारा जारी किए जाने वाले सुगम व विशिष्ट दर्शन पास भी नहीं जारी किए जाएंगे। डा. मिश्र ने बताया कि विशिष्ट व सुगम दर्शन के जो पास ऑनलाइन बनाए जा चुके हैं, वह सभी पास भी स्वतः निरस्त माने जाएंगे।
आरती पास के संदर्भ में उन्होंने बताया कि मंगला आरती व शृंगार आरती एवं शयन आरती पास को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन की सहमति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालु रामनवमी के अवसर पर मध्याह्न 12 बजे रामलला का प्राकट्योत्सव मनाने के बाद ही वापस लौटते हैं। इसके कारण अंतिम तिथियों में सभी तरह के पास निरस्त कर देर रात मंदिर का पट दर्शनार्थियों के लिए खोला जाता रहा है। सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर देखने वाले भी रामनवमी पर आते हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु रामलला व मां दुर्गा का करेंगी दर्शन पूजन
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुनने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीओ कृषि अजय सिंह ने इस का आयोजन किया।
रामनवमी पर 15 से 20 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं
चैत्र नवरात्र के पहले दिन से शुरू होने वाले रामनवमी मेला में वैसे तो नौ दिवसीय अनुष्ठान के लिए ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ का आगमन शुरू हो जाता है। फिर भी अंतिम तीन दिवसों सप्तमी, अष्टमी व नवमी को यहां परम्परागत रूप से सर्वाधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इन दिनों विशेष सुरक्षा के प्रबंध रहेंगे।
रामनवमी पर्व पर 15-20 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना
चैत्र नवरात्र के पहले दिन से शुरू होने वाले रामनवमी मेला में वैसे तो नौ दिवसीय अनुष्ठान के लिए ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ का आगमन शुरू हो जाता है। फिर भी अंतिम तीन दिवसों सप्तमी, अष्टमी व नवमी को यहां परम्परागत रूप से सर्वाधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहां आने वाले श्रद्धालु रामनवमी के अवसर पर मध्याह्न 12 बजे रामलला का प्राकट्योत्सव मनाने के बाद ही वापस लौटते हैं। इसके कारण अंतिम तिथियों में सभी तरह के पास निरस्त कर देर रात मंदिर का पट दर्शनार्थियों के लिए खोला जाता रहा है।
श्रीराम जानकी का महायज्ञ आरंभ
श्रीराम मंदिर की यज्ञशाला में गुरुवार से शुरू श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र की स्थापना के सप्त दिवसीय अनुष्ठान के क्रम में शुक्रवार से श्रीराम जानकी महायज्ञ का भी शुभारम्भ हो गया है। इस अनुष्ठान के सहायक आचार्य व कारसेवक पुरम स्थित वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि इस महायज्ञ में एक लाख साठ हजार आहुतियां डाली जाएंगी। चतुर्वेदों के पारायण के साथ मंत्रों से आहुतियां डाली जा रही हैं।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

