Hindi NewsUP NewsUP Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting ceremony Invitation Sent to Public of Few cities
अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए आम जनता को भेजे निमंत्रण पत्र, इन शहरों से लोग बुलाए

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए आम जनता को भेजे निमंत्रण पत्र, इन शहरों से लोग बुलाए

संक्षेप:

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने यह खुलासा किया है कि पूरा कार्यक्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश पर आधारित है और इसके अन्तर्गत अयोध्या जनपद में संत-महंतो सहित तीन हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Nov 08, 2025 02:03 pm ISTSrishti Kunj कमलाकान्त सुन्दरम, अयोध्या
share Share
Follow Us on

राम मंदिर के शिखर पर 25 नवम्बर को आयोजित ध्वजारोहण समारोह के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है। जिन्हें निमंत्रण पत्र मिल चुका है, वह अपनी खुशी अपने सगे सम्बन्धियों के साथ साझा करने के अलावा सोशल मीडिया एकाउंट में भी साझा कर रहे हैं जबकि दूसरे लोग अपने सम्पर्को के माध्यम से जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने यह खुलासा किया है कि पूरा कार्यक्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश पर आधारित है और इसके अन्तर्गत अयोध्या जनपद में संत-महंतो सहित तीन हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा साढ़े तीन हजार लोग शेष पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का तात्पर्य है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सांगठनिक ईकाई से है जिसका क्षेत्र लखनऊ है और इसका विस्तार कानपुर से बलिया तक है। इसके अन्तर्गत चार प्रांत अवध, काशी, गोरक्ष व काशी प्रांत शामिल हैं। तीर्थ क्षेत्र महासचिव बताते हैं कि गंगा के पश्चिम गाजीपुर, आजमगढ़ बलिया से लेकर नेपाल के सीमांत क्षेत्र व बुंदेलखंड होकर मिर्जा पुर व सोनभद्र तक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में स्थापित व प्रतिष्ठित लोगों के अलावा समाज के हर वर्ग के प्रमुखों व राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले प्रमुख लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इन्हें दो प्रकार से सूचनाएं दी जा रही है। सभी सूचीबद्ध नाम संगठन के पदाधिकारियों की ओर से दिए गये है। इनमें कुछ लोगों को डाक के द्वारा पत्र भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:यूपी: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पीछे चारपाई पर मिली खून से लथपथ लाश

श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद वितरण पर चल रहा मंथन

राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के बाद देश भर से आए श्रद्धालुओं को देशी घी के लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया था। इसके जुड़वां शहरों में भी घर-घर लड्डूओं का वितरण कराया गया था । इनमें वह लड्डू भी शामिल थे जो विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के द्वारा भी भेजे गए थे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी ओर से लड्डुओं का वितरण कराया था। वहीं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के द्वारा लड्डू यहां पहुंचे जरुर लेकिन उनके वितरण की समुचित व्यवस्था नहीं बन सकी। ध्वजारोहण समारोह में आने वाले अतिथियों के अलावा दर्शनार्थियों व देश भर के श्रद्धालुओं को भेजने के लिए प्रसाद वितरण पर मंथन किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तैयार लड्डू काफी खराब हो चुके थे।

समारोह में राम मंदिर ही नहीं जगमगाएगा पूरा रामकोट

विवाह पंचमी के पर्व पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान राम मंदिर ही नहीं पूरे रामकोट को विद्युत झालरों व वंदनवारों से सुसज्जित किया जाएगा। इस अवसर पर दीपोत्सव की तर्ज पर एक तरफ चारों प्रवेश द्वारों को सुगंधित पुष्पों से सजाया -संवारा जाएगा। बताया गया कि इस तिथि पर भगवान श्रीसीताराम विवाहोत्सव का आयोजन दर्जनों मंदिरों में होता रहा है। वहीं इस बार राम मंदिर में भी श्रीसीताराम विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |