Hindi NewsUP NewsUP Ayodhya Ram Mandir Construction Update work sped up Temple Top to be built soon
अयोध्या राम मंदिर निर्माण ने पकड़ी तेजी, पढ़ें कितना तैयार हो गया भव्य मंदिर

अयोध्या राम मंदिर निर्माण ने पकड़ी तेजी, पढ़ें कितना तैयार हो गया भव्य मंदिर

संक्षेप:

यूपी अयोध्या राम मंदिर निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। मंदिर के शिखर का काम जल्द शुरू होगा। फर्श पर काम पूरा हो चुका है, फिनिशिंग अभी बाकी है. दूसरे तल पर छत पूरी तरह से बनकर तैयार है।

Sep 28, 2024 06:27 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

रामनगरी अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। एक ओर जहां परकोटा अपना धीरे-धीरे आकार ले रहा है वहीं दूसरी ओर दूसरे तल पर काम खत्म होने की ओर है। दूसरे तल के स्तंभों पर काम चल रहा है। फर्श पर काम पूरा हो चुका है, फिनिशिंग अभी बाकी है. दूसरे तल पर छत पूरी तरह से बनकर तैयार है। अब उसके ऊपर शिखर बनाने की जल्द तैयारी शुरू की जाएगी। अक्टूबर के पहले हफ्ते में शिखर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होजाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार की देर रात श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर एक दर्जन तस्वीरें जारी की। इनमें से चार तस्वीरें परकोटे की है जबकि चार तस्वीर दूसरे तल के निर्माण की प्रगति की है। इसके साथ ही अन्य तस्वीरें मंदिर के भव्य स्वरूप को दर्शा रही हैं। टॉप फ्लोर की जारी की गई एक तस्वीर से शिखर का आधार स्पष्ट नजर आ रहा है। बताया जाता है कि जल्द ही शिखर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:रेलवे-सिविल पुलिस करेगी ट्रैक की सुरक्षा, चिन्हित होंगे ब्लैक स्पॉट

बता दें कि विगत महीनों में श्रमिकों के वापस घर चले जाने के चलते मंदिर निर्माण की प्रगति थम सी गई थी। निर्माण की प्रगति की रफ्तार को देखते हुए श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के भवन निर्माण समिति में दिसंबर तक इसके पूरा होने पर अंदेशा जताया था। मंदिर निर्माण पूरी तरह से संपन्न होने की अंतिम तारीख जून 2025 निर्धारित कर दी गई थी। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कार्यदाई संस्था एलएंडटी को तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही छुट्टी पर गए श्रमिकों को वापस बुलाने के साथ ही साथ उनकी संख्या में भी इजाफा किया गया। इसके बाद सितंबर माह में निर्माण कार्य नेतेजीपकड़ीहै।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |