Hindi NewsUP NewsUP Ayodhya Ram Mandir Construction Update first floor work done Second Floor Gudi Mandap in progress
अयोध्या राम मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा, द्वितीय तल पर गूढ़ी मंडप का निर्माण अंतिम दौर में

अयोध्या राम मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा, द्वितीय तल पर गूढ़ी मंडप का निर्माण अंतिम दौर में

संक्षेप:

अयोध्या राम मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा हो चुका है। दिसम्बर में दरवाजे लगेंगे। द्वितीय तल पर गूढ़ी मंडप का निर्माण अंतिम दौर में पहुंच गया है। राम मंदिर के शिखर में आठवें लेयर का निर्माण पूरा हो गया और नौवें की तैयारी है। कुल 29 लेयरों का निर्माण होगा।

Nov 17, 2024 06:43 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या राम मंदिर में चल रहे निर्माण के बीच डाला छठ व दीपावली के अवकाश पर गये श्रमिकों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। आधे से अधिक श्रमिकों की वापसी हो गई है। उधर राम मंदिर के प्रथम तल में चल रहे फ्लोरिंग का काम पूरा हो गया है और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी एल एण्डटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने बताया कि प्रथम तल में अब कोई काम शेष नहीं रहा। उन्होंने बताया कि दरवाजों का निर्माण भी हो गया है और इनकी फिटिंग का काम दिसम्बर में किया जाएगा। इसके पहले फिनिशिंग वर्क कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह से राम मंदिर के गर्भगृह के पहले गूढ़ी मंडप अपनी पूरी ऊंचाई प्राप्त कर चुका है । इसकी परिधि में स्टोन वर्क चल रहा है। इसके समानांतर द्वितीय तल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। राम मंदिर के प्रथम तल पर जहां राम दरबार की स्थापना की जानी है। वहीं द्वितीय तल पर श्रीराम ग्रंथागार का निर्माण होगा जिसमें देश भर की विभिन्न भाषाओं में अनुदित व लिखित रामायणों व प्राचीन पांडुलिपियों को संरक्षित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में मृतक आश्रितों का नौकरी के लिए इंतजार होगा खत्‍म, पत्र से मचा हड़कंप

शिखर निर्माण में आठवें लेयर का भी निर्माण हो गया है और नौवें लेयर के निर्माण की तैयारी हो रही है। 161 ऊंचे शिखर में 29 लेयरों का काम होगा। इससे शिखर की ऊंचाई लगभग 90 फिट हो जाएगी। इसके बाद पेंटी का निर्माण होगा और उसके ऊपर करीब 45 फिट ऊंचा ध्वज स्तम्भ लगाया जाएगा।

सप्त मंडपम के मध्य प्रस्तावित जलाशय (कुंड) की डिजाइन फाइनल
श्रीरामजन्म भूमि परिसर में प्रस्तावित जलाशय (कुंड) के आकार में ही होगा जिससे कि श्रद्धालुगण इस सप्त मंडपम में दर्शन के लिए प्रवेश से पहले आचमन कर हाथ-पैर धुल सकें। इसके अलावा विशेष उत्सवों के दौरान भगवान को नौका विहार भी कराया जा सके। इस कुंड में जल निकासी के साथ जल भरने के लिए अतिरिक्त मोटर पंप की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त कुंड के जल तक पहुंचने के लिए चारों ओर सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। इसकी डिजाइन फाइनल हो गयी है। इस बीच शेषावतार मंदिर के फाऊंडेशन का निर्माण पूरा हो गया है। अगहन कृष्ण पंचमी के पर्व पर 20 नवम्बर को पूजन के साथ स्टोन वर्क के अन्तर्गत कालम खड़े होने शुरू हो जाएंगे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |