चंपत राय का दावा- राम मंदिर निर्माण में नृपेंद्र मिश्रा ने ही लिए अहम फैसले, 9 पन्नों का बयान जारी

लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

चंपत राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में क्लीन चिट मिलने के बाद दावा किया है कि राम मंदिर निर्माण में नृपेंद्र मिश्रा ने ही अहम फैसले लिए। उन्होंने 9 पन्नों का बयान जारी करते हुए कहा कि नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण समिति में अपनी सहूलियत के लिए अपने लोगों को जोड़ा।

Champat Rai
चंपत राय ने 9 पन्नों का बयान जारी करते हुए नृपेंद्र मिश्रा को लेकर बड़े दावे किए हैं।

यूपी के अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में अब तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने 9 पन्नों का एक बयान जारी किया है। इस बयान में चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। चंपत राय ने 9 पन्नों के इस बयान में चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े कई अहम फैसले लिए। ये फैसले नृपेंद्र मिश्रा ने लेते हुए किसी अन्य के फैसले को महत्व नहीं दिया। मंदिर निर्माण के फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा के प्रमुख रहने का दावा किया गया है।

चंपत राय ने एक चिट्ठी जारी की है। इस 9 पन्नों की चिट्ठी में उन्होंने अपना बयान देते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए जो ट्रस्ट बनाया उसमें 15 ट्रस्टी लिखे गए। इसके अध्यश्र नृपेन्द्र मिश्रा बनाए गए। इसके बाद चंपत राय ने कहा कि उन्हीं के सुझावों के आधार पर लार्सन एण्ड टूर्बो (एल एंड टी) को मंदिर निर्माण के लिए चुना गया। भवनों ने निर्माण के लिए नोएडा की फर्म डिजाईन एसोसिएट (फर्म प्रमुख जय काकतीकर) को नृपेन्द्र मिश्रा ने ही चुना।

चंपत राय का दावा है कि नृपेन्द्र मिश्रा ने अपनी सहूलियत के लिए राम मंदिर निर्माण समिति में अपने से जुड़े अहम लोगों को जोड़ा। दावे के अनुसार इनमें से कुछ को 6 सालों में एक या दो बार ही अयोध्या बुलाया गया। वहीं, इनमें से अनूप मित्तल (पूर्व चेयरमेन एनबीसीसी) सदैव नृपेन्द्र के साथ मंदिर निर्माण समिति की बैठक में आते थे। यह बैठक प्रतिमास होती थी, कुछ काल तक 15 दिन में एक बार हुई, प्रत्येक निर्णय इसी समिति में होता था।

चंपत राय ने अपने बयान में कहा है कि सभी कार्यों के लिए समिति में फैसला हुआ और फैसले के बाद भी मान्य नहीं किए गए। फैसले के बाद कई बार बदलाव कर नृपेन्द्र मिश्रा के फैसलों को ही प्रमुखता दी गई। मंदिर निर्माण कार्यों में नृपेंद्र मिश्रा के फैसले ही प्रमुख रहे। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने अपने पसंद अनुसार लोग और कंपनी चुनीं। उन्होंने दावा किया है कि कई मामलों में ऐसा भी हुआ कि नृपेंद्र मिश्रा के अलावा किसी और के फैसले या मशविरे को महत्व नहीं दिया गया। बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर गंभीर आरोप लगे। हालांकि, अब उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsचंपत राय का दावा- मंदिर निर्माण में नृपेंद्र मिश्रा ने लिए फैसले, बयान किया जारी