अयोध्या में नवजात का कटा सिर मिलने से हड़कंप, धड़ की तलाश में खुदाई जारी
अयोध्या में कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकट, मजरे गिरिजा भवानी का पुरवा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने की बात सामने आई।

यूपी के अयोध्या में मानवता का चेहरा शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक नवजात का धड़ से अलग कटा सिर मिला है। बच्चे का सिर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकट, मजरे गिरिजा भवानी का पुरवा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने की बात सामने आई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। खेतों में कई स्थानों पर खुदाई कर नवजात के धड़ और अन्य अवशेषों की तलाश की जा रही है। कोतवाली के सब इंस्पेक्टर के अनुसार, राम पियारे मिश्रा पुत्र परमेश्वर दीन के दरवाजे के पास नवजात का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
धड़ की खोज जारी
पुलिस का कहना है कि कटा सिर मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर को कब्जे में ले लिया है। मामले में जांच शुरू की गई। साथ ही पुलिस की कई टीमें इलाके में धड़ की तलाश में जुटी हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संभावना है कि नवजात मृत पैदा हुआ हो या उसकी हत्या की गई हो। साथ ही ये भी संभावना है कि किसी ने सिर जानकर काटा और फिर फेंक दिया या फिर कोई जानवर कहीं और से इस सिर को खींचकर लाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।
पुलिस ने कहा कि अभी धड़ की तलाश की जा रही है। खेतों में इसकी खोज के लिए खुदाई की जा रही है। धड़ मिलते ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही इलाके के परिवारों से भी पूछताछ की जा रही है जिससे बच्चे की शिनाख्त हो सके। मामले में पुलिस की कई टीमें जांच और तलाश में लगी हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की जानकारी धड़ मिलने के बाद दी जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

