दिनदहाड़े घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने बरसाईं गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन घायल

Srishti Kunj संवाददाता, अयोध्या
share

अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर गाँव मे एक दिन पूर्व रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद मे दूसरे पक्ष के घर पर कार से जाकर हिस्ट्री शीटर ने ताबड़तोड़ फायर किया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये जिनकी हालत सामान्य है।

दिनदहाड़े घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने बरसाईं गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन घायल

अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर गाँव मे एक दिन पूर्व रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद मे दूसरे पक्ष के घर पर कार से जाकर हिस्ट्री शीटर ने ताबड़तोड़ फायर किया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये जिनकी हालत सामान्य है। महराज थाना प्रभारी निरिक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राजेश सिंह कार से कही जा रहे थे तो रास्ते मे गाँव के ही अखिल सिंह अपनी गड़ी से खड़े थे। गाड़ी हटाने मे अखिल सिंह को समय लग गया जिससे राजेश सिंह नाराज हो गया। हालांकि मामला शांत हो गया।

देर शाम राजेश सिंह अपने दोनों पुत्रों के साथ अखिल के घर पर जाकर गाली गलौज करने लगे। इस आशय का प्रार्थना पत्र महराजगंज में दिया गया। क्योंकि रास्ते मे खड़ी गाड़ी भीम सिंह हिस्ट्रीसीटर की थी गाली गलौज की बात पर आक्रोश मे भीम सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ कार से दूसरे पक्ष राजेश सिंह के घर पहुँच गया जहाँ बात चीत गाली गलौज मे बदल गयी इस दौरान दोनों हाथों मे पिस्टल लेकर भीम फायर करने लगा। ताबड़तोड़ आधा दर्जन फायर फायर करने के बाद आरोपी भीम सिंह अपने साथी कार चालक के साथ कार से बीच गांव होते हुए निकल गया किसी ने उसे रोकने की जुर्रत नहीं की।

Voice of UP

प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कई राउंड फायरिंग की बात स्वीकार करते हुए बताया कि एक गोली ऋषि सिंह पुत्र राजेश सिंह के बाये पैर की एड़ी मे लगी है हो सकता हैं कही से वापस आकर लगी हो। डॉ इंद्र जीत वर्मा सीएचसी प्रभारी मया ने बताया कि इस घटना से संबंधित तीन लोगों का मेडिकल उन्होंने किया है जिसमें ऋषि सिंह 19 को बाये पैर की एड़ी मे गोली लगी है जिन्हे एकसरे हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि अभिषेक सिंह 25 को सीने मे खरोच आया है और महिला सिंह पत्नी राजेश सिंह को चेहरे पर चोट आयी है।

भीम जनपद अयोध्या का दुर्दरान्त अपराधी बनता जा रहा है उसके विरुद्ध रुदौली रौनाही कैंट थाने मे गंभीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत है जबकि थाना महराज गंज मे भी हत्या का मुकदमा दर्ज है जिसमें भीम जमानत पर बाहर है। वहीं यह भी बताया गया कि भीम दलपतपुर मे ननिहाल मे रह रहा है जबकि इसका मूल निवास सोहावल क्षेत्र मे हैं। प्रभारी निरिक्षक राजेश सिंह ने बताया कि भीम सिंह जनपद का बड़ा हिस्ट्री सीटर है वह अपना स्थान बदल बदल कर रहता है रुदौली मे अमहट उसका मुख्य स्थान है।

गाँव से बहिष्कृत है परिवार

बताया जा रहा है कि राजेश सिंह गाँव से बहिष्कृत किये जा चुके है क्योंकि राजेश सिंह का पुत्र गाँव के ही एक संभरान्त परिवार की पुत्री से अपने बेटे की शादी रचा दिया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।