यूपी विधानसभा चुनाव या जनगणना दिसंबर में ही कराना मजबूरी, दिल्ली से संकेत मिलते तैयारियां शुरू

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ कार्यकाल से फरवरी मार्च में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं। इस बार फरवरी मार्च में ही संभावित चुनाव के साथ जनगणना भी प्रस्तावित है। ऐसे में दिल्ली ने नई तैयारी शुरू कर दी है।

UP Assembly elections or census
यूपी में विधानसभा चुनाव से टकरा रहे जनगणना को लेकर फैसला हो गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और जनगणना का समय टकराने के कारण आ रही दिक्कतें अब लगभग दूर होती दिखाई दे रही हैं। पहले संभावना जताई जा रही थी कि फरवरी मार्च में विधानसभा चुनाव जनगणना के कारण चुनाव पहले कराया जा सकता है। अब दिल्ली से जनगणना पहले कराने के संकेत मिल गए हैं। फरवरी मार्च में विधानसभा चुनाव और उसके बाद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के कारण प्रदेश में जनगणना का ही कार्यक्रम बदलने की तैयारी कर ली गई है। फरवरी 2027 में प्रस्तावित जनगणना अब दिसंबर में ही शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। गृह मंत्रालय से मिले संकेतों के बाद जनगणना निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सोमवार को राजधानी लखनऊ निदेशालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के साथ प्रशिक्षण हुआ। मंगलवार को कलक्ट्रेट में भी अफसरों ने बैठक कर जनगणना को लेकर रणनीति तैयार की। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक एक दिसंबर 2026 से जनगणना शुरू होकर पांच जनवरी 2027 तक चलेगी। इसके बाद महज पांच दिन में डाटा तैयार कर 10 जनवरी तक गृह मंत्रालय को भेजने का लक्ष्य है।

इस तरह से जनगणना निदेशालय और जिला प्रशासन के पास अब पूरी प्रक्रिया की तैयारी के लिए करीब 90 दिन ही बचे हैं। इसे देखकर अधिकारियों को पसीना आने लगा है। कर्मचारियों का चयन, उनके प्रशिक्षण, क्षेत्रवार ड्यूटी तय करना, फील्ड का निर्धारण व अन्य व्यवस्थाएं कम समय में पूरी करनी होंगी।

चुनाव और परीक्षा के कारण बदला कार्यक्रम

जनगणना का कार्यक्रम बदलने के पीछे विधानसभा चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं को प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रदेश सरकार का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले विधानसभा चुनाव होना है। इसी दौरान यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी प्रस्तावित रहती हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने सितम्बर माह में ही जनगणना की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, जिसमें कार्मिकों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, चार्ज निर्धारण, मानचित्रों के सत्यापन तथा एचएलबी/ईवी के पुनर्गठन की समीक्षा की गई।

चुनाव के लिए भी तैयारी पूरी होने का दावा

हालांकि यूपी के सभी राजनीतिक दलों ने समय से पहले चुनाव होने की स्थिति में भी अपनी तैयारी पूरी होने का दावा किया है। रविवार को ही राजधानी में भाजपा, सपा और बसपा तीनों ने बड़ी बैठकों का आयोजन किया। सपा ने चुनावी अभियान का शुभारंभ भी मंगलवार से कर दिया है। भाजपा का बड़ा अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा। बसपा ने भी अपने नेताओं को फिल्ड में जाने और लोगों से संपर्क करने का निर्देश देते हुए रणनीति बनाई है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी विस चुनाव या जनगणना दिसंबर में कराना मजबूरी, दिल्ली से संकेत पर तैयारियां