यूपी विधानसभा चुनाव: सपा से बातचीत से पहले इन सीटों पर कांग्रेस की नजरें, क्या है रणनीति

लखनऊ रोहित मिश्र
Follow us on Google News
share

यूपी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान करने वाली सपा और कांग्रेस में सीटों को लेकर बयानबाजी लगातार जारी है। इसे कांग्रेस की तरफ से दबाव की राजनीति माना जा रहा है। कांग्रेस ने सीटों को लेकर सपा से बातचीत से पहले रणनीति भी तय कर रखी है। 

rahul gandhi akhilesh yadav
कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर इसी महीने बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। यूपी में 150 से 200 सीटों तक दावेदारी करने वाली कांग्रेस गठबंधन में समाजवादी पार्टी से वे सीट भी चाहती है, जिन पर सपा 2007 से अब तक काफी कम अंतर से हारी है। कांग्रेस रणनीतिकारों का तर्क है कि जब इस सीट पर कांग्रेस लड़ेगी तो जीत के अंतर में कम पड़ रहे वोट उसे मिलेंगे और इस तरह से वह सीट आखिरकार गठबंधन के हिस्से में आ जाएगी। वर्ष 2007 से अब तक सपा कम से कम 100 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जिन्हें अब तक कभी नहीं जीत सकी है। इनमें कई सीटें ऐसी हैं, जहां वह मजबूत दावेदारी पेश करने के बाद कुछ हजार वोटों के अंतर से जीत नहीं सकी थी।

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की नजर ऐसी ही सीटों पर है। वह गठबंधन में अपने लिए ये सीटें चाहती है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का तर्क है कि इन सीटों पर सपा जितने वाटों से पिछड़ जा रही थी, उसका इंतजाम वह करेगी और वह सीट जीतने की संभावना बन जाएगी। इस तरह से गठबंधन ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगा। बीते काफी दिनों से अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी कांग्रेस अभी अपना कुनबा और बढ़ाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई पूर्व सांसद और विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं, जिन्हें बारी-बारी से पार्टी में शामिल करवाया जाएगा।

आरक्षित सीटों पर नजर

कांग्रेस की योजना अपने लिए आरक्षित सीटों पर दावेदारी करने की भी है। यूपी में 86 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें से 84 अनुसूचित जाति के लिए हैं जबकि दो अनुसूचित जनजाति के लिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा इन आरक्षित सीटों में से अपने सिंबल पर 16 सीटें जीत सकी थी। वहीं, भाजपा नीत एनडीए 65 के आंकड़े तक पहुंची थी।

2017 में भाजपा उम्मीदवार 77 आरक्षित सीटों पर जीते थे। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि जिस तरह से बीते लोकसभा चुनाव के बाद दलितों का एक बड़ा हिस्सा उसके प्रति आकर्षित हुआ है, उसके लिए इन सीटों पर जीतने की संभावना बेहतर होगी।

अभी खींचतान जैसी स्थिति और भी बनेगी

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बातचीत शुरू होने से लेकर इसके अंजाम तक पहुंचने तक सपा और कांग्रेस दोनों तरफ से तलवारें खिंची रहेंगी। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी लगातार सीटों की संख्या पर बयानबाजी कर रहे हैं।

वहीं, सूत्र बताते हैं कि इस तरह की बयानबाजी सपा को नागवार गुजर रही है। अखिलेश के इंडिया गठबंधन की बैठक में खुद जाने के बजाय सांसदों को प्रतिनिधि के तौर पर भेजना भी इसी का संकेत माना जा रहा है। अगर दोनों तरफ के नेतृत्व अपने नेताओं की बयानबाजी पर लगाम नहीं लगाते हैं तो स्थितियां बिगड़ेंगी, जिसका नुकसान दोनों दलों के गठबंधन को हो सकता है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी चुनाव: सपा से बातचीत से पहले इन सीटों पर कांग्रेस की नजरें, क्या है रणनीति