Hindi NewsUP NewsUP Assembly By Elections Zee News ICPL Exit Poll predicts BJP five SP four seats winning
UP Exit Poll: यूपी एग्जिट पोल में भाजपा आगे, सपा पिछड़ी, अखिलेश के PDA में योगी ने लगा दी सेंध?

UP Exit Poll: यूपी एग्जिट पोल में भाजपा आगे, सपा पिछड़ी, अखिलेश के PDA में योगी ने लगा दी सेंध?

संक्षेप:

  • यूपी विधानसभा के उपचुनाव में वोटिंग होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान आने लगे हैं। अब तक तीन एग्जिट पोल के नंबर आए हैं और तीनों में भाजपा की सपा पर बढ़त दिख रही है। अखिलेश की सपा के पीडीए में भाजपा के योगी सेंध लगाते दिख रहे हैं।

Wed, 20 Nov 2024 08:14 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के अनुमान आने लगे हैं। यूपी पर बहुत ज्यादा चैनल या एजेंसी ने सर्वे नहीं किया है। अब तक तीन एग्जिट पोल उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर आए हैं और तीनों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने समाजवादी पार्टी (एसपी) पर बढ़त बना रखी है। एक सर्वे में तो भाजपा और रालोद को मिलाकर नौ में सात सीट तक मिलने का अनुमान लगाया गया है। बाकी दो एग्जिट पोल में सपा को तीन और चार सीट की संभावना है। एग्जिट पोल के नंबर से लगता है कि लोकसभा चुनाव में सपा से पिछड़ गई भाजपा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के पीडीए में सेंधमारी कर दी है। सपा जहां नौ सीट लड़ी है वहीं भाजपा ने आठ और रालोद ने एक सीट लड़ी है। बसपा, आसपा और एआईएमआईएम भी लड़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जी न्यूज-आईसीपीएल एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की नौ सीटों में भाजपा गठबंधन चार से छह सीटें जीत सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को तीन से पांच सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके औसत पर जाएं तो भाजपा को 5 और सपा को 4 सीट मिल सकती है। जी न्यूज का दावा है कि उसने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर एग्जिट पोल किया है। सोशल मीडिया पर लगभग एक लाख पोस्ट और कमेंट के सेंटिमेंट के आधार पर एआई की मदद से उसने सर्वे किया है।

टाइम्स नाउ-जेवीसी एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 6 सीट मिलती दिखाई गई है। ये सीटें हैं- कटेहरी, फूलपुर, खैर, मैनपुरी, मंझवा और गाजियाबाद। इस एग्जिट पोल में करहल, कुंदरकी और सीसामऊ सीट पर सपा की जीत की संभावना दिखाई गई है।

मैट्रिज एग्जिट पोल में सपा की हालत सबसे पतली है। मैट्रिज ने पांच सीट पक्के तौर पर बताया है जिसमें चार सीट भाजपा और एक सीट रालोद को दी है। ये सीटें मंझवा, कटेहरी, गाजियाबाद, खैर और मीरापुर हैं। मैट्रिज ने चार सीट पर कांटे की टक्कर में फूलपुर और कुंदरकी में भाजपा और करहल और सीसामऊ में सपा को फायदा की संभावना जताई है।