Hindi NewsUP NewsUP Amroha two brothers Arrested for killing man in revenge of Sisters Suicide
बहन की आत्महत्या का बदला लेने के लिए की इंद्र की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

बहन की आत्महत्या का बदला लेने के लिए की इंद्र की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

संक्षेप:

यूपी के अमरोहा में बहन के सुसाइड का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों ने इंद्र का मर्डर किया था। मचान पर पिटाई के बाद इंद्र की गला दबाकर हत्या की गई फिर मामले को सुसाइड का रंग देने के लिए पेड़ से लटका दिया।

Nov 15, 2025 02:12 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, अमरोहा
share Share
Follow Us on

यूपी के अमरोहा मेंबहन के सुसाइड का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों ने इंद्र का मर्डर किया था। मचान पर पिटाई के बाद इंद्र की गला दबाकर हत्या की गई फिर मामले को सुसाइड का रंग देने के लिए पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए यह खुलासा किया है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम भी दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बीती दो नवंबर की रात घर से खेत पर फसल की रखवाली के लिए निकले कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी 45 वर्षीय किसान इंद्र सिंह का शव चार नवंबर की सुबह गांव के नजदीक ही वन विभाग के जंगल में कीकर के पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें:सड़क पर बुलडोजर एक्शन, बिना अनुमति के कालोनाइजर ने बनाई सिंचाई विभाग ने तुड़वाई

पत्नी हरप्यारी की तहरीर पर लुहारी खादर निवासी पवन व सत्यपाल, मिलक निवासी रतन व सतेड़ा निवासी मनवीर व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कई दिन की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस कातिलों के करीब पहुंच गई। सामने आया है कि इंद्र का मर्डर गांव के पवन व कमल पुत्रगण जगदीश ने किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

इस कारण सगे भाइयों ने की थी इंद्र की हत्या

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पवन व कमल भी लुहारी खादर में रहते थे। इंद्र की भतीजी नीतू और आरोपियों की सगी बहन सीमा एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थीं। आरोपी भाई अपनी बहन सीमा को नीतू के घर जाने से रोकते थे। वर्ष 2020 के जून माह में कमल ने अपनी बहन सीमा को नीतू के घर देखा। गुस्से से आग बबूला कमल ने सीमा को डांटते हुए थप्पड़ मार दिया। इस पर नीतू ने भी कमल को थप्पड़ मार दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। उक्त घटना से मानसिक रूप से व्यथित होकर सीमा ने घर आकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

परिवारजन जब सीमा के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, उसी दौरान इंद्र ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की थी। सीमा की मृत्यु के बाद आरोपियों ने लुहारी खादर से अपना घर छोड़ दिया और ग्राम गढ़ावली थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में जाकर रहने लगे। लगभग तीन वर्ष तक अलग-अलग किराए के मकानों में रहे। बहन की मौत का बदला लेने के लिए ही दोनों भाइयों ने इंद्र के मर्डर का प्लान बनाया।

मचान पर चढ़कर पीटा फिर गला दबाकर मार डाला

पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन के इंद्र के परिवार की युवती से अवैध संबंध भी थे। बताया जा रहा है कि इंद्र ने करनखाल स्थित एक होटल की छत पर शराब पीते समय पवन को उसके परिवार की महिला का पीछा नहीं छोड़ने के कारण मारने की बात कही थी। इसके बाद दो नवंबर की रात पवन ने इंद्र के सीने पर बैठकर उसे बुरी तरह पीटा। कमल ने उसकी मदद की। इसके बाद पवन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |