कौन पहनेगा बुर्का इसको लेकर भिड़ गईं ननद-भाभी, दोनों ने लगाई फांसी, एक की मौत

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा में मेला जाने से पहले ननद-भाभी में बुर्के को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने गुस्से में फांसी लगा ली। भाभी को समय रहते बचा लिया गया। वहीं, ननद के फांसी लगाने की जानकारी देरी से होने के कारण उसकी मौत हो गई।

कौन पहनेगा बुर्का इसको लेकर भिड़ गईं ननद-भाभी, दोनों ने लगाई फांसी, एक की मौत

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मोहर्रम का मेला देखने जाने के दौरान बुर्के को लेकर हुए विवाद में ननद और भाभी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर में मौजूद एक बुर्के को पहनकर मेला जाने की जिद में ननद और भाभी के बीच इस कदर तकरार बढ़ी कि दोनों ने कुछ ही घंटों के अंतराल पर फांसी लगा ली। इस आत्मघाती कदम में 17 वर्षीया ननद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में फंदे से उतारी गई भाभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका के शव का बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

क्षेत्र के एक गांव में मोहर्रम के अवसर पर मेला लगा था। घर की 17 वर्षीय किशोरी और उसकी करीब 25 वर्षीया तहेरी भाभी दोनों ही मेला देखने जाने की तैयारी कर रही थीं। घर में केवल एक ही बुर्का मौजूद होने के कारण दोनों में इस बात को लेकर विवाद हो गया कि उसे पहनकर कौन मेला जाएगी। तकरार इस हद तक बढ़ गई कि अंततः दोनों में से कोई भी मेला देखने नहीं गई। इससे क्षुब्ध होकर तहेरी भाभी ने शुक्रवार को अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। ऐन वक्त पर परिजनों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

उधर, घर में हुए इस पूरे विवाद की जानकारी जब किशोरी (ननद) की मां को हुई, तो उन्होंने अपनी बेटी को डांट लगा दी। मां की डांट से नाराज होकर किशोरी शुक्रवार शाम को बिना बताए घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद उसका तहेरा भाई उसे वापस घर लाया। इस बीच, परिवार के लोग फांसी लगाने से घायल हुई बहू की देखरेख और अस्पताल के कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान आहत किशोरी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब उसकी कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने कमरे में देखा, जहां उसका शव लटक रहा था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक, राजेश कुमार तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ननद-भाभी द्वारा फांसी लगाने का मामला जानकारी में नहीं है। इस संबंध में कोतवाली पर कोई सूचना या तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकौन पहनेगा बुर्का इसको लेकर भिड़ गईं ननद-भाभी, दोनों ने लगाई फांसी, एक की मौत