Hindi NewsUP NewsUP Amroha Looteri Dulhan Wedding With Muslim Girl Shown as hindu gang looted jewelry
नया स्कैम! मुस्लिम लड़की को हिन्दू बताकर कराई शादी, जेवर लेकर गैंग फरार

नया स्कैम! मुस्लिम लड़की को हिन्दू बताकर कराई शादी, जेवर लेकर गैंग फरार

संक्षेप:

यूपी में अमरोहा के हसनपुर में मुस्लिम लड़की को हिन्दू बताकर युवक से शादी करा दी। मामला जानकारी में आने पर शिकायत की तो आरोपियों के संग दुल्हन जेवर व नकदी समेटकर रफू चक्कर हो गई। विरोध पर ससुर व पति के संग मारपीट भी की।

Thu, 6 Nov 2025 12:32 PMSrishti Kunj संवाददाता, हसनपुर
share Share
Follow Us on

यूपी में अमरोहा के हसनपुर में मुस्लिम लड़की को हिन्दू बताकर युवक से शादी करा दी। मामला जानकारी में आने पर शिकायत की तो आरोपियों के संग दुल्हन जेवर व नकदी समेटकर रफू चक्कर हो गई। विरोध पर ससुर व पति के संग मारपीट भी की। अदालत के आदेश पर बिहार निवासी दुल्हन व उसके संभल निवासी कथित बहन-बहनोई व बिचौलिया समेत चार के खिलाफ रहरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी सोमपाल सिंह का कहना है कि उसके बेटे राजकुमार की गरीबी के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। इसी बीच गांव के मनवीर ने कहा कि वह शादी करा देगा लेकिन लड़की के मां-बाप नहीं है, जिसकी वजह से दहेज नहीं मिल सकेगा। दावत पर भी रुपये खुद ही खर्च करना होगा।

ये भी पढ़ें:UP Top News: पुलिस ने बनाई 100 गैंगस्टरों की लिस्ट, यूपी में फिर पेशाब कांड

सोमपाल का कहना है कि खर्च के नाम पर उससे 70 हजार रुपये लेने के बाद बेटे राजकुमार की शादी बीती पांच जून को आशा नामक युवती से करा दी गई। बताया गया कि आशा अपनी बहन पूजा व बहनोई विनोद निवासी हिमाऊपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल के यहां रहती है। शादी के बाद पता लगा कि बहू का नाम आशा नहीं बल्कि शाहीन खातून पुत्री मोहम्मद शाहनवाज है और वह मिनापुर जनपद कटिहार बिहार की रहने वाली है। सोमपाल का कहना है कि उसने धोखा करने की शिकायत की तो बिचौलिया मनवीर, कथित बहन पूजा व बहनोई विनोद बीती 27 जुलाई की सुबह 10 बजे घर आए और सोने-चांदी के आभूषण व 15 हजार की नकदी संग शाहीन को भी अपने साथ ले गए।

विरोध किया तो सोमपाल व उनके बेटे से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने विनोद को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर उल्टे राजकुमार को ही दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मामला रफा-दफा कर दिया। पीड़ित सोमपाल का कहना है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अतवीर सिंह ने विनोद, पूजा, मनवीर व शाहीन खातून पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

शादी के बाद सामान समेटकर चंपत हो जाता हैं गैंग

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह लोग गैंग बनाकर लोगों को शादी का झांसा देते हैं। इनके गैंग में बिहार की शाहीन शामिल है, जिसे दुल्हन बनाया जाता है। दूसरे धर्म के लोगों से शादी करने पर शाहीन का नाम आशा बताया जाता है। विनोद व पूजा उसके फर्जी बहनोई व बहन बनते हैं।

शादी के दो-चार दिन बाद गैंग जेवर व नकदी आदि सामान समेटकर फरार हो जाता है। सोमपाल का दावा है कि उनके बेटे राजकुमार के बाद गैंग ने बीती 29 जुलाई को इसी तरह मोटी रकम लेकर मरौरा में त्यागी बिरादरी के व्यक्ति से शादी कराई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |