Hindi NewsUP NewsUP Amroha intoxicated Man Beat one month old son with Belt after dispute with wife
हैवानियत! एक महीने के मासूम बेटे पर बरसाई बेल्ट, कान से खून बहता रहा पिता मारता रहा

हैवानियत! एक महीने के मासूम बेटे पर बरसाई बेल्ट, कान से खून बहता रहा पिता मारता रहा

संक्षेप:

यूपी के अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा में बुधवार देर शाम शराब के नशे में धुत एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने न केवल पत्नी को बेल्ट से पीटा बल्कि गोद में सोए महज एक माह के मासूम बेटे पर भी जमकर बेल्ट बरसाईं।

Aug 29, 2025 09:39 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, अमरोहा
share Share
Follow Us on

यूपी के अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा में बुधवार देर शाम शराब के नशे में धुत एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने न केवल पत्नी को बेल्ट से पीटा बल्कि गोद में सोए महज एक माह के मासूम बेटे पर भी जमकर बेल्ट बरसाईं। बेल्ट की मार से बच्चे के कान से खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले पहुंचे और घायल मासूम को निजी अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव रखेड़ा निवासी राकेश शराब पीने का आदी है। परिजनों के अनुसार, वह रोजाना नशे में धुत होकर घर लौटता है और मारपीट करता है। बुधवार देर शाम भी जब वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी धनवती ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि राकेश ने पत्नी को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच धनवती की गोद में सो रहा एक माह का बेटा विराज भी चपेट में आ गया। बेल्ट की मार से मासूम के कान से खून निकल आया। धनवती ने किसी तरह बच्चे को बचाया तो आरोपी ने उसे भी फिर से पीट दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:एक साली से शादी, अब दूसरी से भी लगा बैठा दिल, प्यार को पाने को शोले का वीरू बना

भीड़ जुटती देख आरोपी राकेश मौके से फरार हो गया

जानकारी मिलते ही धनवती के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे। उधर, भीड़ जुटती देख आरोपी राकेश मौके से फरार हो गया। धनवती ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |