दरोगा भर्ती 2025 नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, सीएम योगी को बांटने थे नियुक्ति पत्र

विधि संवाददाता, प्रयागराज
share

यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती 2025 नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। सीएम योगी को नियुक्ति पत्र बांटने थे। इसकी तैयारी की जा रही थी। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारिख 5 अक्टूबर तय की है।

UP Police
यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र पर रोक

यूपी में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा विज्ञापित उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले में सुनवाई के लिए पांच अक्तूबर की तारीख लगाई है। यह आदेश न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने श्याम सुंदर, कमलेश यादव व अन्य और यश पांडेय व 44 अन्य की याचिकाओं पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे अधिवक्ता संजय कुमार यादव व आलोक मिश्र को सुनकर दिया है।

एडवोकेट संजय कुमार यादव ने आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 का विज्ञापन 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। इसके लिए 15 लाख 75 हजार 7 सौ 6 आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा गत 14 व 15 मार्च को दो-दो पालियों में हुई थी, जिसमें 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

लिखित परीक्षा का परिणाम गत सात मई को जारी किया गया था जिसमें 12733 अभ्यर्थियों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण किया गया। अंतिम परिणाम 14 जुलाई को जारी किया गया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी चल रही थी। लेकिन नियुक्ति पत्र वितरण से पहले दरोगा भर्ती 2025 की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि 5 अक्टूबर को सुनवाई के बाद इसपर फैसला होगा।

प्रशिक्षक भर्ती के 24 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 के तहत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रशिक्षक भर्ती के 24 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। उपसचिव अनुपम मिश्र के अनुसार आवेदन-पत्रों की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) के बाद विज्ञापन की शर्तें पूरा न करने के कारण इन अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त किए गए है। प्रशिक्षक-रेशा के तीन पदों के सापेक्ष 14 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए हैं।

इन अभ्यर्थियों के पास अनिवार्य शैक्षिक अर्हता बीटेक/बीई डिजाइन डेवलपमेंट और उत्पाद विकास अथवा डिजाइन डेवलपमेंट (निफ्ट/सिड) में स्नातक उपाधि नहीं है। प्रशिक्षक-बांस एवं बेंत के एक पद के सापेक्ष दस अभ्यर्थियों के आवेदन भी निरस्त हुए हैं। अभ्यर्थी अपील सात अक्तूबर को शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर आयोग को दे सकते हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदरोगा भर्ती 2025 नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, CM योगी को बांटने थे नियुक्ति पत्र