UP Aligarh Woman Police Complaint Elder Brother in law Raped Husband did Unnatural Sex जेठ ने किया रेप और पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, महिला ने लगाई मदद की गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Woman Police Complaint Elder Brother in law Raped Husband did Unnatural Sex

जेठ ने किया रेप और पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, महिला ने लगाई मदद की गुहार

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस को अपने साथ हुई हरकतों के बारे में जानकारी दी। महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर कहा कि- साहब, जेठ ने दुष्कर्म किया और पति अप्राकृतिक संबध बनाता है। इतना ही नहीं विरोध करने पर परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट कर डाली।

Srishti Kunj संवाददाता, अलीगढ़Sat, 26 July 2025 11:10 AM
share Share
Follow Us on
जेठ ने किया रेप और पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, महिला ने लगाई मदद की गुहार

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस को अपने साथ हुई हरकतों के बारे में जानकारी दी। महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर कहा कि- साहब, जेठ ने दुष्कर्म किया और पति अप्राकृतिक संबध बनाता है। इतना ही नहीं विरोध करने पर परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। अब आरोपी पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत करके न्याय की मांग की है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में एक मोहल्ला निवासी महिला ने कहा है कि पांच साल पहले उसका निकाह इलाके के ही युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं रहा। वह अप्राकृतिक संबंध बनाता है। जेठ भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर धमकी देते हैं। उसके साथ मारपीट की। अब आरोपी पति ने दूसरा निकाह कर लिया। वह बेटी को लेकर अलग रह रही है। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के वजाय टरका दिया। इस संबंध में एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया जहर, पड़ोसी की चाहत में दो बार साजिश रच पति का किया कत्ल

एसएसपी का कहना है कि मामले में महिला की शिकायत के आधार पर तहरीर दर्ज कर ली गई है। तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |