
70 साल की बुजुर्ग से रेप केस में दो को 10 साल की कैद, 11 साल बाद आया फैसला
यूपी के अलीगढ़ में जवां क्षेत्र में 12 साल पहले 70 साल की वृद्धा से दुष्कर्म व विरोध करने पर मारपीट करके दांत तोड़ने के मामले में एडीजे पीके जयंत की अदालत ने दो लोगों को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही छह-छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
यूपी के अलीगढ़ में जवां क्षेत्र में 12 साल पहले 70 साल की वृद्धा से दुष्कर्म व विरोध करने पर मारपीट करके दांत तोड़ने के मामले में एडीजे पीके जयंत की अदालत ने दो लोगों को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही छह-छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीजीसी प्रमेंद्र जैन ने बताया कि क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाका निवासी व्यक्ति ने जवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि एक दिसंबर 2014 को दोपहर डेढ़ बजे उनकी 70 साल की मां जवां क्षेत्र के गांव में घास काटने के लिए जंगल में गई थीं। वहां गांव के बुद्ध प्रकाश पुत्र रोहताश, पिपा उर्फ दीपक पुत्र मुनीम व एक बाल अपचारी ने जंगल में लाहा के खेत में वृद्धा के साथ रेप किया।
बताया गया था कि विरोध करने पर मुल्जिमों ने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका दांत टूट गया। घर लौटकर वृद्धा ने अपने बेटे को पूरी बात बताई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। बाल अपचारी की पत्रावली अलग कर दी गई। वहीं, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर अदालत ने बुद्ध प्रकाश व पिपा को दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया है।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर धमकी
खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर लकड़ी लेने गई किशोरी से एक युवक ने अपने साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। आरोप है कि घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते 12 जनवरी को उनकी 15 वर्षीय बेटी खेत पर लकड़ी लेने गई थी। आरोप है कि तभी गांव का ही एक युवक मिल गया।
आरोपी तमंचे के बल पर किशोरी को लाहा के खेत में खींचकर ले गया। वहां अपने दो साथियों संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर परिवार को मारने की धमकी दे दी। घर पहंुची पीड़िता ने पूरा वाकया परिजनों को बताया। आरोप है कि परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एसएसपी नीरज जादौन ने सीओ खैर को जांच के निर्देश दिए हैं।





