Hindi NewsUP NewsUP Aligarh PPP Model Parking Construction on Private Lands Committee formed
अलीगढ़ में पीपीपी मॉडल के तहत निजी जमीनों पर बनेंगी पार्किंग, समिति का गठन

अलीगढ़ में पीपीपी मॉडल के तहत निजी जमीनों पर बनेंगी पार्किंग, समिति का गठन

संक्षेप:

यूपी के शहरों में बढ़ते वाहनों की संख्या से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मोड के तहत अब निजी जमीनों पर पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए पहली बार यूपी पार्किंग प्रबंध समिति का गठन किया गया है।

Aug 21, 2025 11:32 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के शहरों में बढ़ते वाहनों की संख्या से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मोड के तहत अब निजी जमीनों पर पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए पहली बार यूपी पार्किंग प्रबंध समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्राधिकरण, नगर निगम, ट्रेफिक पुलिस के अलावा आमजन भी शामिल होंगे। हालांकि फिलहाल यह व्यवस्था 17 नगर निगम क्षेत्रों में शुरू की गई है। समिति निजी भागीदारी से पार्किंग स्थल चिन्हित करेगी। जहां चार्जिंग स्टेशन से लेकर कई सुविधाएं मिलेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने बीते दिनों अलीगढ़ शहर के जाम की समस्या, अवैध पार्किंग, फुटपाथों पर कब्जे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब अनियमित पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए प्रमुख शहरों में स्मार्ट पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। 17 नगर निगमों में सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मोड में पार्किंग स्थलों की स्थापना होगी। निजी भूमि पर सार्वजनिक पार्किंग के संचालन की भी अनुमति मिलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश नगर निगम (पार्किंग मानकीकरण, अनुरक्षण एवं संचालन) नियमावली 2025 जारी की गई है।

ये भी पढ़ें:टोल पर मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां को दहशत- जेल से छूटकर न करें वारदात

यह सुविधाएं मिलेंगी

नई पार्किंग नीति में सभी नए और वर्तमान पार्किंग स्थलों पर स्मार्ट समाधान (साल्यूशंस) को अनिवार्य कर दिया गया है। इनमें सीसी कैमरों से निगरानी, डिजिटल साइन बोर्ड, बूम बैरियर, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पोइंट, कंट्रोल सेंटर से एकीकरण, फास्टैग भुगतान प्रणाली, स्वचालित टिकट मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

पार्किंग प्रबंधन समिति का गठन

नए नियमों के तहत नगर निगम में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक पार्किंग प्रबंधन समिति गठित की गई है। जो आवश्यकता के अनुसार पार्किंग क्षेत्रों की पहचान, आवंटन आदि कराएगी। समिति में एडीए से एक्सईएन आरके सिंह को शामिल किया गया है। हर क्षेत्र के लिए पार्किंग प्रबंधन समिति द्वारा दरें निर्धारित की जाएंगी। यह समिति पीक आवर, नान पीक आवर, वीकेंड के लिए अलग-अलग दरें भी तय कर सकती है। नियमावली के अनुसार पार्किंग संचालक को वाहनों ओर श्रेणीवार शुल्क की जानकारी एक बड़े बोर्ड पर पेंट कर प्रदर्शित करनी होगी

पहले चरण में यहां मिलेगी सुविधा

लखनऊ, कानपुर, आयोध्या, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, शाहजहांपुर व सहारनपुर में सुविधा शुरू की गई है।

एडीए वीसी, कुलदीप मीणा ने कहा कि प्रदेश के 17 जनपदों में यूपी पार्किंग प्रबंध समिति का गठन किया गया है। एडीए के एक्सईएन इस समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इससे निश्चित ही लोगों को लाभ होगा।

मोबाइल एप के माध्यम से हो सकेगी बुकिंग

मोबाइल एप के माध्यम से पार्किंग में स्थान की बुकिंग की जा सकेगी। पार्किंग स्थलों पर शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होंगी। सड़क से हटकर (आफ स्ट्रीट) पार्किंग में कार खड़ी करने का 20 प्रतिशत स्थान दिव्यांग और ईवी चार्जिंग के लिए आरक्षित किया जाएगा। पार्किंग ठेके 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क पर नहीं दिए जाएंगे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |