Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Police registered Case After Boy ran Away with girlfriend parents were ready for wedding
लव मैरिज के लिए तैयार परिजन कोर्ट में करते रहे इंतजार, साइन करने से पहले प्रेमी लड़की लेकर फरार

लव मैरिज के लिए तैयार परिजन कोर्ट में करते रहे इंतजार, साइन करने से पहले प्रेमी लड़की लेकर फरार

संक्षेप:

यूपी में अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां परिजन शादी को तैयार थे, फिर भी प्रेमी लड़की लेकर फरार हो गया। परिजनों ने दोनों की लव मैरिज करवाने के लिए कोर्ट में शादी के कागजात भी बनवा लिए थे।

Dec 14, 2025 12:21 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी में अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां परिजन शादी को तैयार थे, फिर भी प्रेमी लड़की लेकर फरार हो गया। परिजनों ने दोनों की लव मैरिज करवाने के लिए कोर्ट में शादी के कागजात भी बनवा लिए थे। हस्ताक्षर से पहले ही प्रेमी युवती को ले गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती बीकॉम की छात्रा है। उसकी मुलाकात चार साल पहले इटावा निवासी युवक से हो गई। दोनों के प्रेम संबंध हो गए। परिजनों को प्रेम संबंध की भनक लगी तो विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने अपने घर वालों को मनाने की कोशिश की। प्रेमी युगल की रजामंदी के बाद युवती के परिजन शादी को तैयार हो गए। दोनों पक्ष शादी करवाने के लिए अदालत में पहुंच गए। परिजनों ने शादी के लिए कागजात तैयार करा लिए।

ये भी पढ़ें:शादी कम पड़ा खाना तो नप गईं अधिकारी, स्टालों पर लूट का VIDEO वायरल होने पर एक्शन

आरोप है कि हस्ताक्षर करने से पहले ही प्रेमी युवती को बरगला कर ले गया। इसके बाद परेशान पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी असित यादव निवासी जनपुर इटावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दोनों ही बालिग हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों की तलाश जारी है। साथ ही परिजनों को मामले में समझाकर भेजा गया है। दोनों के मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |