Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Muslim University Cricket Tournament Al falah Stopped To compete
एएमयू के क्रिकेट टूर्नामेंट से हिस्सा नहीं लेगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी, विवि संघ ने लगाई रोक

एएमयू के क्रिकेट टूर्नामेंट से हिस्सा नहीं लेगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी, विवि संघ ने लगाई रोक

संक्षेप:

अलीगढ़ मुस्लिम विवि में होने वाली नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप में फरीदाबाद की विवादित यूनिवर्सिटी अल-फलाह हिस्सा नहीं लेगी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल फलाह के प्रतिभाग पर रोक लगा दिया है।

Nov 20, 2025 07:14 am ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़ मुस्लिम विवि में होने वाली नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप में फरीदाबाद की विवादित यूनिवर्सिटी अल-फलाह हिस्सा नहीं लेगी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल फलाह के प्रतिभाग पर रोक लगा दिया है। सोमवार को एएमयू इस संबंध में भारतीय विश्वविद्यालय संघ को पत्र लिखा था। 22 नवंबर से अलीगढ़ मुस्लिम विवि में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को मेल माध्यम से सूचना मिली अल फलाह के प्रतिभाग पर रोक लगा दिया गया है। यह विवि में इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग नहीं करेगा। एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सय्यद अमजद अली रिजवी ने बताया कि अल-फलाह विवि के प्रतिभाग पर फैसले को लेकर भारतीय विवि संघ को एएमयू गेम्स कमेटी द्वारा पत्र लिखा गया थ। जिसका जवाब एएमयू को मिल गया है। भारतीय विवि संघ नेे प्रतिभाग पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें:शाहीन की यूपी में कश्मीर की तरह मुहिम, तैयार कर रही थी डॉक्टरों का माड्यूल

प्लेसमेंट के लिए अल फलाह ने लगाया था कैंप

फरीदाबाद में धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टरों खुलासे के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। अलीगढ़ से भी डा.परवेज व डा. शाहीन का कनेक्शन सामने आ चुका है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की जांच में अल फलाह यूनिवर्सिटी द्वारा अलीगढ़ में कैम्पस प्लेसमेंट व एडमिशन के लिए कैंप लगाए जाने की बात भी सामने आ रही है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन का भी यहां आना बताया जा रहा है। ऐसे में एजेंसियां इस पड़ताल में जुट गई हैं कि चेयरमैन यहां किसके संपर्क में रहे थे।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र डा.यासिर हुसैन के दिल्ली विस्फोट मामले में कानपुर से पकड़े गए डा. आरिफ मीर के करीबी होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुट गई हैं। डा.यासिर हुसैन एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में एमडी कार्डियालोजी का छात्र है। जुलाई में ही उसने दाखिला लिया था। सिविल लाइन क्षेत्र में वह रहता है। यासिर ने ही आरिफ को कानपुर के अशोक नगर में किराए पर कमरा दिलाया था।

खुद सवा महीने कानपुर रुकने के बाद जेएन मेडिकल कालेज आ गया। इस खुलासे के बाद एजेंसियां अब यासिर का विवरण जुटाने में लगी हैं। आरिफ मीर को दिल्ली धमाके में आतंकी उमर का सहपाठी होने के चलते हिरासत में लिया गया है। डा. यासिर हुसैन को नीट-सुपर स्पेशियलिटी की पहली काउंसिलिंग में कानपुर की एलपीएस कार्डियोलाजी इंस्टीट्यूट में प्रवेश मिला था, लेकिन दूसरी काउंसिलिंग में उसने अलीगढ़ विकल्प दे दिया। इसके अलावा डा. परवेज व डा. शाहीन के भी अलीगढ़-हाथरस में तब्लीगी जमात करने के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिल चुके हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार अब एजेंसियां अल फलाह के अलीगढ़ में कैम्पस प्लेसमेंट व एडमिशन के लिए कैंप लगाए जाने की भी छानबीन में जुट गई है। माना जा रहा है कि यहां कैम्प लगाकर एएमयू, तिब्बिया कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी से जोड़ना रहा था। वहीं यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी भी अलीगढ़ में कई दिनों तक रूकने का इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिला है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |